मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में घोषणा की कि जियो अगले सात साल में AI सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा और सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा।
Photo Credit: Screengrab (X/@ril_foundation)
Jio बनाएगा सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर
भारत में AI को लेकर बड़ी निवेश घोषणा सामने आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका मकसद AI को वैसा ही किफायती और सुलभ बनाना है जैसा जियो ने मोबाइल डेटा के साथ किया था। अंबानी ने कहा कि AI का असली दौर अभी आना बाकी है और यह तकनीक देश में बड़े स्तर पर बदलाव ला सकती है।
नई दिल्ली में आयोजित समिट में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि दुनिया इस समय AI को लेकर दो रास्तों के बीच खड़ी है। एक तरफ महंगा और सीमित AI मॉडल हो सकता है, जबकि दूसरा रास्ता सस्ता और सभी के लिए उपलब्ध AI का है। उन्होंने कहा कि जियो का फोकस दूसरे मॉडल पर होगा, जहां AI हर नागरिक और हर सेक्टर तक पहुंचे। उनके मुताबिक, यह निवेश वैल्यूएशन के लिए नहीं बल्कि लंबी अवधि के नेशन बिल्डिंग कैपिटल के रूप में किया जाएगा।
8/n
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) February 19, 2026
Announcement Two:
Jio, together with Reliance, will invest ₹10 lakh crore over the next seven years. This is not speculative investment. It is not for chasing valuation.
This is patient, disciplined, nation-building capital — designed to create durable economic value and…
अंबानी ने कहा कि AI के विस्तार में सबसे बड़ी चुनौती टैलेंट की कमी नहीं बल्कि कंप्यूटिंग पावर की ऊंची लागत है। इसे देखते हुए Jio Intelligence भारत का सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा। इसमें गीगावॉट लेवल के डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना शामिल है। उनका कहना है कि जैसे जियो ने इंटरनेट कनेक्टिविटी को आम लोगों तक पहुंचाया, उसी तरह अब इंटेलिजेंस को भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि नए अवसर पैदा करेगा। भारत के पास बड़ी संख्या में स्किल्ड प्रोफेशनल्स और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिससे देश डेवलपमेंट और इकोनॉमिक प्रोग्रेस में AI का इस्तेमाल कर सकता है। रिलायंस और जियो स्टार्टअप, IIT और रिसर्च संस्थानों के साथ मिलकर AI इंटीग्रेशन को तेज करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी का फोकस स्केलेबल, भरोसेमंद और किफायती AI सॉल्यूशन उपलब्ध कराने पर रहेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी