E-Passport क्या है, कैसे करें आवेदन, कौन से दस्तावेज होना है जरूरी, जानें सबकुछ

E-Passport में एक चिप लगी होती है जिसमें यूजर की सारी जानकारी सुरक्षित रहती है।

E-Passport क्या है, कैसे करें आवेदन, कौन से दस्तावेज होना है जरूरी, जानें सबकुछ

E-Passport बनवाकर आप भी अपनी इंटरनेशनल ट्रिप्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बना सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यह पारंपरिक पासपोर्ट से कहीं ज्यादा एडवांस सिक्योरिटी के साथ आता है।
  • इसमें एक चिप लगी होती है जिसमें यूजर की सारी जानकारी सुरक्षित रहती है।
  • इसका कवर पुराने पासपोर्ट से भिन्न है।
विज्ञापन

भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई पासपोर्ट सेवा E-Passport को लागू कर दिया है। अगर आपके पास अभी तक यह अपडेट नहीं पहुंचा है तो E-Passport बनवाकर आप भी अपनी इंटरनेशनल ट्रिप्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बना सकते हैं। E-Passport एक नए तरह का पहचान दस्तावेज है जो एक चिप के साथ आता है। यह विदेश यात्राओं में लगने वाले समय को बहुत कम करता है और पुराने पासपोर्ट से बहुत अधिक सुविधाजनक व सुरक्षित है। यह बायोमीट्रिक क्रिडेंशियल का इस्तेमाल करता है जो ग्लोबल मानकों के अनुरूप बनाए गए हैं। क्या होता है E-Passport और कैसे कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई? आपको विस्तार से यहां जानकारी दी जा रही है। 

E-Passport क्या है

E-Passport पारंपरिक पासपोर्ट की तरह ही आपका पहचान दस्तावेज है जो विदेश यात्राओं के लिए सबसे अनिवार्य डॉक्यूमेंट होता है। लेकिन यह पारंपरिक पासपोर्ट से कहीं ज्यादा एडवांस सिक्योरिटी, और फीचर्स के साथ आता है। इसमें एक चिप लगी होती है जिसमें यूजर की सारी जानकारी सुरक्षित रहती है। इसे रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप कहा जाता है। जिसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान दर्ज होती है। इसके साथ में एक एंटिना लगा होता है। इसका कवर पुराने पासपोर्ट से भिन्न है जिसमें राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे एक छोटा सा सुनहरे रंग का चिन्ह बना हुआ है।

इससे किसी नागरिक की नागरिकता की पहचान बहुत तेजी से की जा सकती है। साथ ही इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ भी संभव नहीं है। ई-गेट और ऑटोमेटेड इमिग्रेशन लेन में इससे लगने वाला समय बहुत कम हो जाता है। कुल मिलाकर यह आपके विदेश ट्रेवल को बहुत स्मार्ट, सिक्योर और फास्ट बनाता है। 

E-Passport के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

कोई भी भारतीय नागरिक, जिसके पास एक साधारण पासपोर्ट है, नए ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है। सरकार ने अभी यह सुविधा चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केंद्रों और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर उपलब्ध करवाई है। जल्द ही यह भारत के विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से उपलब्ध होगी। 

E-Passport के लिए कैसे करें आवेदन?

E-Passport के लिए आपको Passport Seva Portal पर लॉगिन करना होगा। 
यहां पर Apply for Fresh Passport / Re-issue पर क्लिक करें और फॉर्म भर दें। 
ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और अपने लोकल पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट चुनें। 
अपॉइंटमेंट सेंटर पर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ विजिट करें। यहां पर आपका बायोमीट्रिक डेटा जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट्स को दर्ज करवाया जाएगा। 
अब प्रोसेस पूरा होने का इंतजार करें। पासपोर्ट सेवा केंद्र की ओर से अप्रूवल मिलने के बाद आपका ई-पासपोर्ट आपके दर्ज पते पर पहुंचा दिया जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »