Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए मिलेगा 60 महीने का लोन

इससे पहले Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए इतनी ही अवधि के लोन के ऑफर की घोषणा की थी

Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए मिलेगा 60 महीने का लोन

इसके लिए कोई शुरुआती पेमेंट नहीं करनी होगी

ख़ास बातें
  • यह लोन 60 महीने के लिए 6.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर दिया जाएगा
  • ओला इलेक्ट्रिक के एक्सपीरिएंस सेंटर्स पर लोन की सुविधा मिलेगी
  • कंपनी इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने कस्टमर्स के लिए 60 महीने के लोन की पेशकश की है। इससे पहले एक अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए इतनी ही अवधि के लोन के ऑफर की घोषणा की थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए IDFC फर्स्ट बैंक और L&T फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ टाई-अप किया है। यह लोन 60 महीने के लिए 6.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर दिया जाएगा। इसके लिए कोई शुरुआती पेमेंट नहीं करनी होगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए लोन 36 महीने से 48 महीने की अवधि के लिए दिए जाते हैं। देश भर में ओला इलेक्ट्रिक के एक्सपीरिएंस सेंटर्स पर 60 महीने का लोन लिया जा सकता है। कंपनी के 700 एक्सपीरिएंस सेंटर्स हैं और यह जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाकर 1,000 करेगी। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के तीन मॉडल, S1 Air, S1 और S1 Pro हैं। 

केंद्र सरकार की ओर से FAME II सब्सिडी में कटौती होने से इलेक्ट्र्क टू-व्हीलर्स के प्राइसेज बढ़ गए हैं। इससे इस कैटेगरी में सेल्स पर असर पड़ने की आशंका है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया था कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने 18 महीनों में दो करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल की बचत की है। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स S1 और S1 Pro के लॉन्च के साथ शुरुआत की थी। इसने पिछले वर्ष S1 Air को लॉन्च किया था। 

ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर बताया था कि कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने एक अरब किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली है। यह उपलब्धि कंपनी के पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के सिर्फ 18 महीनों में हासिल की गई है। बैटरी से चलने वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने दो करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल की बचत की है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। इसमें कंपनी की लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। ओला इलेक्ट्रिक इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। ओला इलेक्ट्रिक में इसमें जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »