• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने लॉन्च किए 2 नए अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, 21 अगस्त तक मिलेगा डिस्काउंट 

Ola Electric ने लॉन्च किए 2 नए अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, 21 अगस्त तक मिलेगा डिस्काउंट 

Ola S1X का प्राइस 79,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि S1X+ का प्राइस 99,999 रुपये का है। यह प्राइस 21 अगस्त के बाद बढ़ जाएगा

Ola Electric ने लॉन्च किए 2 नए अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, 21 अगस्त तक मिलेगा डिस्काउंट 

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मल्टी टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • Ola S1X का प्राइस 79,999 रुपये से शुरू होता है
  • S1X+ का प्राइस 99,999 रुपये का है
  • कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। S1X और S1X+ कंपनी के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। Ola S1X का प्राइस 79,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि S1X+ का प्राइस 99,999 रुपये का है। 

S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 79,999 रुपये का है। हालांकि, यह प्राइस 21 अगस्त के बाद बढ़कर 89,999 रुपये हो जाएगा। S1X की 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये है। इसका प्राइस 21 अगस्त के बाद बढ़ाकर 99,999 रुपये किया जाएगा। कंपनी ने S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका प्राइस 99,999 रुपये का है। यह 21 अगस्त के बाद बढ़कर 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। 

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका निचला हिस्सा ब्लैक कलर में होगा और बाकी के स्कूटर को अलग कलर में फिनिश किया जाएगा। इसमें सर्कुलर मिरर और नया डिस्प्ले दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स के बजाय स्टील रिम का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

हाल ही में कंपनी ने S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसे Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver जैसे डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »