Ola Electric बनी PLI स्कीम में सब्सिडी पाने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने कॉस्ट घटाने के उपाय किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 18:08 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक को 73.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है
  • इस स्कीम के लिए सरकार ने 25,938 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया था
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है

मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से कंपनी को 73.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव ( PLI) स्कीम के तहत सब्सिडी हासिल करने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर बन गई है। देश में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के लोकलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए यह स्कीम शुरू की गई थी। 

Ola Electric ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया है कि उसकी सब्सिडियरी Ola Electric Technologies को मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स की PLI स्कीम के तहत 73.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। इस स्कीम की अवधि पांच वर्ष की है और इसके लिए 25,938 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया था। इस स्कीम में इससे पहले बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों को Tata Motors और Mahindra & Mahindra को सब्सिडी मिली थी। हालांकि, PLI स्कीम के तहत सब्सिडी पाने वाली ओला इलेक्ट्रिक पहली टू-व्हीलर मेकर है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने कॉस्ट घटाने के उपाय किए हैं। इनमें सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी करना शामिल है। कंपनी ने कॉस्ट में कटौती का एक नया उपाय करने की योजना बनाई है। इसने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था। इस बारे में NDTV Profit की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस करने के लिए एक टीम बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत हो जाएगी। 

कंपनी के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए वेंडर Rosmerta को 1,500-1,800 रुपये का भुगतान किया जाता है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि यह खर्च घटकर लगभग 300 रुपये का हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि फरवरी में VAHAN पोर्टल पर उसके व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशंस में कमी हो सकती है। वह व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर दोबारा बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्रेशन के प्रोसस को आसान बनाना और कॉस्ट को घटाना है। हालांकि, इससे कंपनी की बिक्री पर असर नहीं होगा। ओला इलेक्ट्रिक को Rosmerta के लगभग 18 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करना है। फरवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में से सिर्फ एक-तिहाई का ही रजिस्ट्रेशन हुआ था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.