Vivo X300 Ultra में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, EEC पर हुई लिस्टिंग

Vivo X300 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है

Vivo X300 Ultra में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, EEC पर हुई लिस्टिंग

भारत में इस महीने की शुरुआत में Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की X300 सीरीज में नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) के डेटाबेस पर Vivo का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - V2562 के साथ दिखा है। यह Vivo X300 Ultra का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस लिस्टिंग से यूरोपियन मार्केट में इसके लॉन्च का भी संकेत मिला है। 

हाल ही में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है था कि अगले वर्ष की पहली तिमाही में Vivo X300 Ultra को चीन में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200 Ultra में 6,000 mAh की बैटरी है। आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच OLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकती है। Vivo X300 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। 

भारत में इस महीने की शुरुआत में Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.31 इंच 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले (1,216 × 2,640 पिक्सल्स)  दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Vivo X300 की 6,040 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »