iPhone जैसे डिवाइस की कीमत काफी अधिक होती है। इसलिए यह जानना भी बहुत ज्यादा जरूरी है कि आपको उचित डिवाइस मिले और एक बेहतर डील हो।
Photo Credit: Unsplash/Onur Binay
iPhone की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है।
कई बार सोशल मीडिया पर और अन्य साइट्स पर आकर्षक ऑफर के चक्कर में आकर लोग iPhone खरीद लेते हैं और बाद में झूठे दावों से परेशान होते हैं। iPhone जैसे डिवाइस की कीमत काफी अधिक होती है। इसलिए यह जानना भी बहुत ज्यादा जरूरी है कि आपको उचित डिवाइस मिले और एक बेहतर डील मिले। अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए यह गाइड बहुत काम आ सकता है। इससे यह पता चलेगा कि आपने जो आईफोन खरीदा या खरीद रहे हैं वो नया है, रिफर्बिश्ड है, रिप्लेसमेंट है या पर्सनलाइज किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
उदाहरण के लिए हमने अपने iPhone 16 Pro के मॉडल नंबर MYND3HN/A को सिर्फ संदर्भ के लिए लिया है। हालांकि, आपके iPhone का मॉडल नंबर अलग होगा। सबसे पहले आपको अपने iPhone की सेटिंग्स ऐप पर जाना है। उसके बाद जनरल पर जाना है और फिर अबाउट पर जाना है। अब आपको मॉडल नंबर के आगे दिख जाएगा कि आपके आईफोन का मॉडल नंबर क्या है। जैसे हमारे डिवाइस का मॉडल नंबर MYND3HN/A है। मॉडल नंबर का पहला अक्षर बताता है कि डिवाइस नया है, रिफर्बिश्ड है, रिप्लेसमेंट है या पर्सनलाइज्ड है।
मॉडल नंबर M से शुरू: अगर आपके iPhone के मॉडल नंबर की शुरुआत M से होती है तो आपका डिवाइस बिल्कुल नया है। इस आईफोन को एक नए डिवाइस के तौर पर खरीदा गया है। इससे यह भी साफ होता है कि यह अभी तक Apple के टेक्निकल सर्विस सेंटर पर नहीं गया है।
मॉडल नंबर F से शुरू: अगर मॉडल नंबर F से शुरू होता है तो इसका मतलब है कि आपके पास एक रिफर्बिश्ड iPhone है। Apple के टेक्निकल सर्विस सेंटर द्वारा मॉनिटर किया गया था और फिर इसे सेकंड हैंड प्रोडक्ट के तौर पर बेचा गया था।
मॉडल नंबर N से शुरू: अगर मॉडल नंबर N से शुरू होता है तो यह एक रिप्लेसमेंट यूनिट है, जिसका मतलब है कि एक iPhone रिपेयर के लिए भेजा गया था और यह यूनिट रिप्लेसमेंट के तौर पर दी गई थी। रिप्लेसमेंट iPhone नए नहीं होते हैं और ये रिफर्बिश्ड डिवाइस होते हैं। जैसे Apple सपोर्ट पर क्विक रिप्लेसमेंट के लिए रिफर्बिश्ड यूनिट्स का उपयोग किया जाता है।
मॉडल नंबर P से शुरू: अगर मॉडल नंबर P से शुरू होता है तो यह एक ऐसा डिवाइस है जिस पर स्पेशल डिजाइन किया गया है। iPhone को खरीदते हुए स्पेशल तरीके के साथ कस्टमाइज किया गया था।
मॉडल नंबर 3A से शुरू: अगर मॉडल नंबर 3A से शुरू होता है तो यह कोड बताता है कि डिवाइस एक स्टोर डेमो यूनिट था। जिसे बाद में बेच दिया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी