• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, गीगाफैक्टरी में सेल मैन्युफैक्चरिंग में होगी देरी

Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, गीगाफैक्टरी में सेल मैन्युफैक्चरिंग में होगी देरी

कंपनी की तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बन रही इस गीगाफैक्टरी में अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जा सकती है

Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, गीगाफैक्टरी में सेल मैन्युफैक्चरिंग में होगी देरी

इस गीगाफैक्टरी में अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जा सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी की तमिलनाडु के कृष्णागिरी में गीगाफैक्टरी का कंस्ट्रक्शन हो रहा है
  • इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी हासिल करने पर 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक अपनी गीगाफैक्टरी में सेल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की समयसीमा को पूरा नहीं कर सकी है। सेल की लोकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव ( PLI) स्कीम के तहत स्वीकृति हासिल करने वाली यह पहली कंपनी थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में ओला इलेक्ट्रिक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग के हवाले से बताया गया है, "हम यह सूचित करना चाहते हैं कि IFCI Ltd से हमें माइलस्टोन-1 को प्राप्त नहीं करने के विषय वाला एक पत्र मिला है। इस बारे में कंपनी संबंधित अथॉरिटीज के साथ कार्य कर रही है और इसे लेकर एक उपयुक्त उत्तर दाखिल किया जा रहा है।" PLI स्कीम के तहत, एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल्स के लिए IFCI प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि ओला इलेक्ट्रिक की गीगाफैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग की समयसीमा पूरी नहीं हो सकी है। इस तरह के पत्र Reliance New Energy और Rajesh Exports को भी भेजे गए हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक को उसकी बिड के लिए 20 GwH की अधिकतम कैपेसिटी का आवंटन किया गया था। कंपनी की तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बन रही इस गीगाफैक्टरी में अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जा सकती है। कंपनी ने बताया था कि इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

फरवरी में कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 25,000 यूनिट्स से कुछ अधिक की रही है। ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 26 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने इस मार्केट में अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। फरवरी में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज का प्रदर्शन मजबूत है। इसके साथ ही उसे लगभग 4,000 स्टोर्स के सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क से भी मदद मिल रही है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने अपनी फैक्टरी में इलेक्ट्र्क मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »