Samsung CES 2026 में मचाएगा धूम! 6 जनवरी से लॉन्च होंगे कई नए स्पीकर्स, एडवांस ऑडियो फीचर्स भी

CES 2026 से पहले Samsung ने अपने नए Music Studio स्पीकर्स और हाई-एंड साउंडबार्स का खुलासा किया है, जो यूनिक डिजाइन और AI-बेस्ड ऑडियो पर फोकस करते हैं।

Samsung CES 2026 में मचाएगा धूम! 6 जनवरी से लॉन्च होंगे कई नए स्पीकर्स, एडवांस ऑडियो फीचर्स भी

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung ने CES 2026 से पहले नए ऑडियो प्रोडक्ट्स अनाउंस किए
  • Music Studio स्पीकर्स में मिलेगा यूनिक डिजाइन और AI साउंड
  • Q-Series साउंडबार्स में बेहतर सराउंड और Q-Symphony सपोर्ट
विज्ञापन

Samsung ने CES 2026 से पहले अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की झलक दिखा दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह जनवरी में होने वाले CES 2026 में अपने लेटेस्ट म्यूजिक स्टूडियो स्पीकर्स और नए साउंडबार्स को शोकेस करेगी। यह इवेंट 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक लास वेगास में आयोजित होगा। Samsung का फोकस इस बार यूनिक डिजाइन, AI-बेस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस पर नजर आ रहा है, जिसमें Wi-Fi स्पीकर्स से लेकर हाई-एंड साउंडबार्स तक शामिल हैं।

Samsung अपनी Music Studio सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए Wi-Fi स्पीकर्स, Music Studio 7 (LS70H) और Music Studio 5 (LS50H) पेश कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, इन स्पीकर्स को “timeless dot concept” डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है, जिसे डिजाइनर Erwan Bouroullec ने आर्ट और म्यूजिक से इंस्पायर्ड होकर बनाया है। Samsung का कहना है कि ये स्पीकर्स न सिर्फ साउंड क्वालिटी बल्कि लिविंग स्पेस के लुक के साथ भी मेल खाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Music Studio 7 में Samsung की Audio Lab Pattern Control Technology दी गई है, जो सिग्नल ओवरलैप को कम कर बेहतर डायरेक्शनल साउंड देती है। इसके साथ AI Dynamic Bass Control लो-फ्रीक्वेंसी को बिना ज्यादा डिस्टॉर्शन के मैनेज करता है। यह स्पीकर 24-bit/96kHz तक हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट करता है और स्टैंडअलोन इमर्सिव स्पीकर के तौर पर या फिर स्टीरियो और सराउंड सेटअप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं Music Studio 5 को ज्यादा कॉम्पैक्ट और गैलरी-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें चार-इंच का वूफर और डुअल ट्वीटर मिलते हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देने पर फोकस करते हैं। इसमें भी AI Dynamic Bass Control, Wi-Fi कास्टिंग, वॉयस कंट्रोल और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung की नई Q-Series साउंडबार लाइनअप में फ्लैगशिप HW-Q990H सबसे ऊपर है। यह 11.1.4-चैनल सिस्टम के साथ आता है, जिसमें मेन साउंडबार, रियर स्पीकर्स और डुअल आठ-इंच ड्राइवर वाला सबवूफर शामिल है। इसमें Sound Elevation फीचर दिया गया है, जो डायलॉग को स्क्रीन के सेंटर में ज्यादा नेचुरल तरीके से प्लेस करता है। Auto Volume फीचर अलग-अलग कंटेंट के बीच अचानक वॉल्यूम चेंज को कम करने का काम करता है।

जिन यूजर्स को ऑल-इन-वन सेटअप चाहिए, उनके लिए Samsung HW-QS90H साउंडबार भी लेकर आ रहा है। यह 7.1.2-चैनल कॉन्फिगरेशन और 13 ड्राइवर्स के साथ आता है। इसमें Quad Bass Woofer सिस्टम दिया गया है, जिससे अलग सबवूफर की जरूरत नहीं पड़ती। कन्वर्टिबल फिट डिजाइन और बिल्ट-इन जायरो (gyro) सेंसर के जरिए यह साउंडबार अपने आप वॉल या टेबलटॉप प्लेसमेंट के हिसाब से साउंड आउटपुट एडजस्ट कर लेता है।

Samsung ने यह भी बताया कि 2026 में उसका Q-Symphony इकोसिस्टम और बेहतर होगा। अब यूजर्स एक साथ पांच डिवाइसेज, जैसे TV, साउंडबार और Wi-Fi स्पीकर्स को कनेक्ट कर सकेंगे। सिस्टम कमरे के लेआउट और स्पीकर प्लेसमेंट के आधार पर ऑटोमैटिक चैनल अलोकेशन करेगा। SmartThings ऐप के जरिए प्लेबैक, ग्रुप कंट्रोल और स्ट्रीमिंग मैनेजमेंट भी आसान होगा।

इसके अलावा, Samsung ने कंफर्म किया है कि उसके पहले अनाउंस किए गए Sound Tower मॉडल्स ST50F और ST40F भी ऑडियो लाइनअप का हिस्सा बने रहेंगे, जिन्हें खासतौर पर आउटडोर और पार्टी यूज के लिए डिजाइन किया गया है। CES 2026 में Samsung के ये नए ऑडियो प्रोडक्ट्स कंपनी के प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट फोकस को और साफ करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. ब्रह्मांड का सबसे पुराना पता अब मिला, NASA के टेलीस्कोप ने बदली यूनिवर्स की समझ
  3. अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
  4. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  5. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  7. अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट
  8. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
  9. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
  10. Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »