Google Photos अब स्मार्ट टीवी पर भी, जानें क्या है Samsung का प्लान

Google Photos को अब बड़ी स्क्रीन यानी कि टीवी पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Google Photos अब स्मार्ट टीवी पर भी, जानें क्या है Samsung का प्लान

Photo Credit: Samsung

Samsung टीवी पर गूगल फोटोज उपलब्ध होगा।

ख़ास बातें
  • Google Photos को सैमसंग टीवी पर लाने के लिए तैयार हो रही है।
  • Google Photos को बड़ी स्क्रीन यानी कि टीवी पर देखने का मौका मिलेगा।
  • Google Photos पर यूजर्स अपनी पूरी फोटो लाइब्रेरी ब्राउज नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

Google Photos को अब तक बड़ी स्क्रीन यानी कि टीवी पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। अब तक गूगल ने Google TV के लिए कोई Google Photos ऐप पेश नहीं की थी, जिसके चलते टीवी पर फोटोज और वीडियो को देखा मुमकिन नहीं था। अब इस कमी को दूर करते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज घोषणा की है कि कंपनी Google Photos को सैमसंग टीवी पर लाने के लिए तैयार कर रही है, जिससे यूजर्स को ट्रैवल, हॉबिज से लेकर कीमती पलों का बड़ी स्क्रीन पर आनंद लेने का मौका मिलेगा। इसके जरिए परिवारों को अपनी पसंदीदा यादों को एक साथ फिर से देखने का तरीका प्रदान करना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

CES 2026 से पहले सैमसंग ने Google Photos को अपने टीवी में इंटीग्रेट करने के लिए Google के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। Google Photos स्पेशल मेमोरी को फिर से अपने करीबियों के साथ देखने और साझा करने का आसान तरीका है। अब इस इटीग्रेशन के साथ यूजर्स अपने फोन पर क्लिक की गई फोटो को Samsung TV पर  बड़े और सिनेमैटिक फॉर्मेट में आसानी से देख पाएंगे।

यूजर्स अपनी पूरी फोटो लाइब्रेरी ब्राउज नहीं कर पाएंगे। इस इटीग्रेशन के जरिए यूजर्स अपने टीवी पर लोगों, जगहों और महत्वपूर्ण पलों के आधार पर व्यवस्थित चुनिंदा यादों को देख पाएंगे। Google Photos, Samsung के विजन एआई कंपेनियन के साथ इंटीग्रेट होने वाले फोटो बेस्ड अनुभवों के ग्रुप का भी विस्तार करेगा, जिससे दिन भर मेमोरी को देखने और उनका आनंद लेने का तरीका मिलेगा।

Samsung गूगल फोटोज को टीवी अनुभव में गहराई से प्रदान करना चाहता है। जैसे कि Photos Daily+ और Daily Board के जरिए स्वाभाविक तौर पर नजर आएंगे। यूजर्स को अपने Google अकाउंट से साइन इन करना होगा और उनकी फोटो तुरंत बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगी। ये मेमोरी मार्च 2026 में लॉन्च होंगी और पहले 6 महीनों तक सिर्फ Samsung टीवी पर ही उपलब्ध रहेंगी।

इसी साल के आखिर में नेनो बनाना क्रिएट विद एआई फीचर के जरिए Samsung टीवी के लिए गूगल फोटोज में उपलब्ध होगा। यहां पर यूजर्स को थीम वाले टेम्पलेट बनाने की सुविधा मिलेगी और रीमिक्स टूल के जरिए आप अपनी फोटो या वीडियो के स्टाइल बड़ी स्क्रीन पर बदल सकते हैं। सैमसंग का कहना है कि कुछ चुनिंदा एआई टेम्पलेट सिर्फ उसके टीवी पर ही उपलब्ध होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »