Oppo जल्द ही भारत में Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 15 सीरीज अगले साल दस्तक देगी।
Oppo जल्द ही भारत में Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल हैं। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और डिजाइन के बारे में खुलासा किया है। हालांकि, अभी तक कीमत के बारे में कुछ पता नहीं चला है। अब एक टिप्सटर ने Oppo Reno 15 Pro Mini की बॉक्स कीमत का खुलासा किया है। आइए Oppo Reno 15 के अनुमानित फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिप्सटर अभिषेक यादव का X पर दावा है कि आगामी Oppo Reno 15 Pro Mini की भारत में बॉक्स कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये है। आमतौर पर भारत में फोन की बॉक्स कीमत रिटेल कीमत से ज्यादा होती है। ऐसे में Reno 15 Pro Mini की बिक्री कीमत भारत में कम हो सकती है। Oppo शुरुआती बैंक डिस्काउंट भी दे सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। Reno 15 Pro Mini को भारत में Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद Reno 15 सीरीज की बिक्री Oppo की आधिकारिक साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon के जरिए शुरू होगी होगी।
Oppo के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। डिस्प्ले के चारों ओर 1.6 मिमी के बेजल होंगे और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.35 प्रतिशत होगा। इसका वजन लगभग 187 ग्राम होगा और मोटाई लगभग 7.99 मिमी होगी। Reno 15 Pro Mini में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग है। इसके अलावा यूएसबी टाइप सी पोर्ट रस्ट से बचाव के लिए प्लैटिनम कोटिंग है।
अन्य लीक्स के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर होगा। इस फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत