• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mercedes Benz ने 39 इंच की हायपरस्क्रीन के साथ लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV GLC EV, जानें रेंज, स्पेसिफिकेशंस

Mercedes-Benz ने 39 इंच की हायपरस्क्रीन के साथ लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV GLC EV, जानें रेंज, स्पेसिफिकेशंस

जर्मनी में म्यूनिख मोटर शो में मर्सिडीज-बेंज ने GLC EV को लॉन्च किया है। कंपनी के लिए GLC सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में शामिल है

Mercedes-Benz ने 39 इंच की हायपरस्क्रीन के साथ लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV GLC EV, जानें रेंज, स्पेसिफिकेशंस

इसे 24 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी की EQ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
  • इसे 24 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है
  • GLC EV के केबिन में 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen दी गई है
विज्ञापन

बड़ी लग्जरी कार कंपनियों में शामिल मर्सिडीज-बेंज ने इलेक्ट्रिक SUV GLC EV को लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की EQ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह BMW की iX3 को टक्कर देगी। इसका डिजाइन कंपनी की अन्य SUVs से अलग है। इसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जर्मनी में म्यूनिख मोटर शो में मर्सिडीज-बेंज ने GLC EV को लॉन्च किया है। कंपनी के लिए GLC सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में शामिल है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह दो वेरिएंट्स - रियर-व्हील ड्राइव GLC 300+ और ऑल-व्हील ड्राइव GLC 400 4Matic में उपलब्ध होगी। इसके RWD वेरिएंट की सिंगल मोटर 374 hp और ऑल-व्हील ड्राइव की डुअल-मोटर 489 hp की पावर देगी। इन दोनों वेरिएंट्स में 94 kWh की बैटरी 330 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी हाइलाइट इसका अलग डिजाइन है। इसमें बड़ी इल्युमिनिटेड ग्रिल 942 बैकलिट डॉट्स और सेंटर में थ्री-प्वाइंटेड स्टार के साथ है। 

जर्मनी की इस बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी की GLC EV का आर्किटेक्चर इसे 880 V और 400 V दोनों चार्जर्स के साथ कम्पैटिबल बनाता है। इसे 24 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे केवल 10 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 303 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट सिंगल चार्ज में 710 किलोमीटर से अधिक की WLTP रेंज की पेशकश करता है। 

GLC EV के केबिन में 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen दी गई है। यह मर्सिडीज के किसी व्हीकल में इंस्टॉल की गई सबसे बड़ी स्क्रीन है। इसमें ड्राइवर के डिस्प्ले के साथ पूरा डैशबोर्ड, टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन सिंगल यूनिट में है। इसके साथ ही कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल के लिए फिजिकल बटंस और नॉब्स को दोबारा पेश किया है। यह आमतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में मिलने वाले टच-सेंसेटिव कंट्रोल्स से अलग है। भारत में मर्सिडीज की G 580 इलेक्ट्रिक SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह कंपनी की लोकप्रिय G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन है। G 580 EQ का प्राइस लगभग तीन करोड़ रुपये का है। इसमें राउंड हेडलैम्प और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल हैं। इसके केबिन में डैशबोर्ड पर ट्विन स्क्रीन सेटअप दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »