Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की शुरू हुई बुकिंग, 102 किलोमीटर की रेंज

एक्टिवा e का डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान है। देश में सबसे अधिक बिकने वाले इस स्कूटर की वार्षिक सेल्स 25 लाख यूनिट्स से अधिक की है

Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की शुरू हुई बुकिंग, 102 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कंपनी की चुनिंदा डीलरशिप्स पर 1,000 रुपये में कराई जा सकती है

ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने Activa e और QC 1 को लॉन्च किया था
  • एक्टिवा e का डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान है
  • इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और ECON हैं
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) के लोकप्रिय स्कूटर Activa के इलेक्ट्रिक वर्जन की बुकिंग शुरू हो गई है। हाल ही में कंपनी ने Activa e और QC 1 को लॉन्च किया था। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बुकिंग कंपनी की चुनिंदा डीलरशिप्स पर 1,000 रुपये में कराई जा सकती है। 

एक्टिवा e को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध कराया गया है। QC 1 की बुकिंग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़ और हैदराबाद में कराई जा सकती है। इस महीने होने वाले Bharat Mobility Global Expo में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज की जानकारी मिल सकती है। एक्टिवा e का डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान है। देश में सबसे अधिक बिकने वाले इस स्कूटर की वार्षिक सेल्स 25 लाख यूनिट्स से अधिक की है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में दो स्वैपेबल बैटरी पैक दिए गए हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और ECON हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स करने के साथ ही नेवेगिशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस अफोर्डेबल रखा जा सकता है। HMSI को इससे इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर मार्केट में पहले से मौजूद कंपनियों को टक्कर देने में आसानी होगी। 

कंपनी ने QC 1 को विशेषतौर पर देश के मार्केट के लिए पेश किया है। इसका डिजाइन एक्टिवा इलेक्ट्रिक के समान है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh का बैटरी पैक है। QC 1 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर की है। हालांकि, इसमें फ्रंट में ड्रम ब्रेक दी गई है। इसका 5 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल स्पीड और बैटरी के लेवल को दिखाता है। QC 1 में डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की है। जापान की Honda Motor की योजना अगले कुछ वर्षों में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की ड्राइविंग रेंज को दोगुना करने की है। इसके लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »