• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Greaves Electric ने लॉन्च किया Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

Greaves Electric ने लॉन्च किया Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के Ampere Magnus Neo पर बेस्ड है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन लगभग इसके समान है

Greaves Electric ने लॉन्च किया Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

इसे दो नए डुअल-टोन कलर्स - Matcha Green और Ocean Blue के साथ उपलब्ध कराया है

ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के Ampere Magnus Neo पर बेस्ड है
  • इसे दो नए डुअल-टोन कलर्स - Matcha Green और Ocean Blue में लाया गया है
  • Ampere Magnus Grand का प्राइस 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मेकर Greaves Electric Mobility ने Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टाइल, कम्फर्ट, ड्यूरेबिलिटी और सेफ्टी के लिहाज से नए स्टैंडर्ड वाला है। Ampere Magnus Grand का प्राइस 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के Ampere Magnus Neo पर बेस्ड है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन लगभग इसके समान है। हालांकि, Greaves Electric ने इसे दो नए डुअल-टोन कलर्स - Matcha Green और Ocean Blue के साथ उपलब्ध कराया है। इसमें अधिक मजबूती वाली ग्रैब रेल, एडवांस्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, अधिक स्पेस वाली सीटिंग और अधिक पेलोड कैपेसिटी मिलेगी। 

कंपनी के Ampere Magnus Neo में 2.3 kWh LPF बैटरी दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 95 किलोमीटर (इको मोड) की है। Greaves Electric Mobility के मैनेजिंग डायरेक्टर, Vikas Singh ने कहा, "Ampere Magnus Grand में टेक्नोलॉजी को बेहतर डिजाइन के साथ मिलाकर शहरों में मोबिलिटी की नई परिभाषा देने का प्रयास किया है।" इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर मेकर के पोर्टफोलियो में Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है। यह कंपनी का पहला हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। 

Ampere Nexus में 3 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 136 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लगभग साढ़े तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है। Ampere Nexus में PMS मोटर दी गई है। इसमें चार राइड मोड मिलते हैं। इसकी City मोड में टॉप स्पीड लगभग 93 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस एक लोड स्ट्रेटिफाइड डिजाइन के साथ चार गुना तक मजबूत होने का दावा किया गया है। Ampere Nexus में डायमंड-कट LED हेडलैम्प दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Air, TVS Motor के iQube और Ather 450S से है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने इस सेगमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। अगस्त में इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की हिस्सेदारी लगभग आधी रह गई है। पिछले महीने इस सेगमेंट में Ather Energy की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »