• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD की Sealion 7 जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, 70,000 रुपये में की जा सकती है बुकिंग

BYD की Sealion 7 जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, 70,000 रुपये में की जा सकती है बुकिंग

यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। BYD की Sealion 6 को भी देश में लॉन्च करने की योजना है

BYD की Sealion 7 जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, 70,000 रुपये में की जा सकती है बुकिंग

यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है

ख़ास बातें
  • देश में कंपनी का यह चौथा मॉडल होगा
  • इसके लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है
  • देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD ने हाल ही में Bharat Mobility Global Expo में Sealion 7 को प्रदर्शित किया था। देश में कंपनी का यह चौथा मॉडल होगा। इसके लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है। Sealion 7 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। BYD की Sealion 6 को भी देश में लॉन्च करने की योजना है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है। हालांकि, BYD ने Sealion 7 के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के लगभग समान है। Sealion 7 में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं। 

Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है।  कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज देता है। पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के हेड, Rajeev Chauhan ने बताया था कि सभी स्थितियों के पक्ष में होने पर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, इससे पहले BYD के हैदराबाद की एक कंपनी के साथ मिलकर देश में लगभग एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से EV और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं दी गई थी। कंपनी ने बताया था कि चीन के नागरिकों पर भारत में वीजा की पाबंदियों का उसके बिजनेस पर असर नहीं पड़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »