Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी

Nvidia की अंतरिम CEO, Colette Kress ने बताया है कि कंपनी ने चीन को H200 चिप्स की शिपमेंट रोकने का फैसला किया है। हालांकि, इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है

Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी

पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था

ख़ास बातें
  • अमेरिकी सरकार ने Nvidia को चीन को H200 चिप्स की बिक्री की अनुमति दी थी
  • इन चिप्स की बिक्री पर 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ भी लगाया गया था
  • पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था
विज्ञापन

बड़ी चिप मेकिंग कंपनियों में शामिल  Nvidia ने चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। पिछले वर्ष अमेरिकी सरकार ने Nvidia को चीन को H200 AI चिप्स की बिक्री की अनुमति दी थी। हालांकि, इन चिप्स की बिक्री पर 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ भी लगाया गया था। 

पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था।  चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। चीन को एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस मिलने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की आशंका भी जताई गई थी। Nvidia की अंतरिम CEO, Colette Kress ने बताया है कि कंपनी ने चीन को H200 चिप्स की शिपमेंट रोकने का फैसला किया है। हालांकि, इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। 

हाल ही में Reuters ने एक रिपोर्ट में बताया था कि चीन के कस्टमर्स को भेजे गए Nvidia के लगभग छह लाख H200 चिप्स हांगकांग में रखे गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया था।  Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार  कर लिया है और उन्हें CEO के तौर पर बहाल करने का कोई इरादा नहीं है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने Jensen का समर्थन किया था। सिलिकॉन वैली के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने भी उनकी बहाली के लिए प्रेशर डाला था। 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Jensen ने कहा था कि अ्गर कंपनी का बोर्ड शेयर्सहोल्डर्स, वर्कर्स और कंपनी के हित में उनकी वापसी का फैसला करता है तो वह इसके लिए सम्मानित महसूस करेंगे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में बड़ी गलतियों को स्वीकार किया था। अगले महीने की शुरुआत में अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी भी होनी है। अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने 1 दिसंबर को उनकी पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  2. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  4. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  5. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  6. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  7. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  8. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  9. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  10. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »