घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट

XElectron ने भारत में CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसमें Native 4K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट, 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस और 300 इंच तक स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है।

घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट

Photo Credit: XElectron

XElectron CineLux 4K प्रोजेक्टर Android 13 पर काम करता है और इसमें 64-bit A55 प्रोसेसर है

ख़ास बातें
  • XElectron CineLux 4K प्रोजेक्टर भारत में ₹49,990 में लॉन्च हुआ
  • इसमें Native 4K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस
  • प्रोजेक्टर से 300 इंच तक की स्क्रीन पर देख सकेंगे कंटेंट
विज्ञापन

XElectron ने भारत में अपना नया CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसमें Native 4K रिजॉल्यूशन के साथ 300 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है। प्रोजेक्टर में Android 13, 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस और Dolby Audio सपोर्ट दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें फोकस से लेकर स्क्रीन की पोजिशनिंग तक कई काम अपने आप करने वाले फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में घर पर बड़ी स्क्रीन वाला एंटरटेनमेंट सेटअप बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह एक नया ऑप्शन है।

XElectron CineLux 4K में LTPS डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह 2160p Native 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी ब्राइटनेस 4,000 ANSI Lumens तक है। इसमें HDR सपोर्ट और 10,000:1 का डायनामिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो भी मिलता है। प्रोजेक्टर की मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है।

इस स्मार्ट प्रोजेक्टर को चलाने के लिए किसी अलग स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। यह Android 13 पर काम करता है और इसमें 64-bit A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यूजर्स इसमें सीधे कम्पैटिबल एंटरटेनमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रोजेक्टर को सेटअप करना भी आसान बनाने की कोशिश की गई है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone Correction, Auto Obstacle Avoidance, Auto Tilt Correction और Auto Screen Fit जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनकी मदद से प्रोजेक्टर खुद ही फोकस और तस्वीर की पोजिशन को एडजस्ट कर सकता है। इसमें डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन दिया गया है और कंपनी ने इसकी लैंप लाइफ 50,000 घंटे से ज्यादा बताई है।

ऑडियो के लिए इसमें दो 10W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका कुल आउटपुट 20W है। ये Dolby Audio और DTS डिकोडिंग सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0, दो HDMI पोर्ट, USB, LAN और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। एक HDMI पोर्ट में ARC सपोर्ट भी है। इसके अलावा AirPlay और Miracast के जरिए फोन या टैबलेट की स्क्रीन वायरलेस तरीके से प्रोजेक्टर पर दिखाई जा सकती है।

XElectron CineLux 4K को भारत में ₹49,990 के लॉन्च प्राइस पर पेश किया गया है। इसे Amazon India, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  2. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  3. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  4. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  5. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  6. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  7. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  10. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »