Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में Xiaomi Pad 8 टैबलेट लॉन्च किया था, जिसके बाद से अब तक कई बार इस टैबलेट की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की डिस्प्ले है।
Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में Xiaomi Pad 8 टैबलेट लॉन्च किया था, जिसके बाद से अब तक कई बार इस टैबलेट की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है। अब कंपनी ने एक बार फिर Xiaomi Pad 8 से लेकर Redmi Pad 2 Pro और Redmi Pad 2 को महंगा कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट पर सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट से लेकर कनेक्टिविटी ऑप्शंस पर नए बदलाव लागू हुए हैं। टेक कंपनियों ने RAM और मेमोरी की डिमांड बढ़ने के चलते लगातार स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट्स को महंगा किया है, उसी क्रम में Xiaomi का यह कदम है।
Xiaomi Pad 8
Xiaomi ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर कीमतों को अपडेट कर दिया है। Xiaomi Pad 8 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹38,999 से बढ़कर ₹39,999 हो गई है। जबकि इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹46,999 के बजाय ₹47,999 में मिल रहा है। इसका मतलब है कि दोनों मॉडलों की कीमत में ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है।
Redmi Pad 2 Pro
Redmi Pad 2 Pro 5G अब शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां पर सिर्फ वाई-फाई वाले 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹29,999 है। 5G कनेक्टिविटी वाले मॉडल की शुरुआती कीमत अब ₹32,999 हो गई है। Redmi Pad 2 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹35,999 हो गई है। जबकि स्टाइलस वाले बंडल की कीमत ₹39,499 है। Redmi Pad 2 Pro 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में भी ₹1,000 की बढ़ोतरी की गई है।
Redmi Pad 2
Redmi Pad 2 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब ₹20,999 और 4G मॉडल की कीमत ₹21,999 है। वहीं Redmi Pad 2 4G LTE के 6GB+128GB वेरिएंट अब ₹24,999 में, 8GB+256GB वेरिएंट अब ₹26,999 और पेन के साथ आने वाले 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,499 हो गई है। यानी हर वेरिएंट की कीमत में ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है। Redmi Pad 2 के वाई-फाई ओनली 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत में ₹21,999 से ₹2,000 बढ़कर ₹23,999 हो गई है। आपको बता दें कि Pad 2 भारत में जून 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 4GB + 128GB वाई-फाई वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹13,999 थी। इस तरह अब तक हुई इन कीमतों में बढ़ोतरी से लॉन्च के बाद से अब तक कुल ₹7,000 का इजाफा हुआ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग