चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M है
इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Vivo Watch GT 2 को भी पेश किया जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि भारत में Vivo X500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट को 1,19,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। Vivo X500 Pro के समान स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,49,999 रुपये का होगा। Vivo X500 Pro Max के 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,59,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,49,999 रुपये का होगा। Vivo Watch GT 2 का प्राइस 14,999 रुपये हो सकता है।
देश में Vivo X500 सीरीज को 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स और Vivo Watch GT 2 की बिक्री Vivo के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। Vivo X500 के लिए Ember Red और Titanium Black कलर्स के ऑप्शन होंगे। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को Apex Orange और Eternal Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M है।
Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी