BYD ने शुरू की 521 किलोमीटर की रेंज वाली Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 

चीन की इस कंपनी को पिछले वर्ष अपनी इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के बाद से 2,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं

BYD ने शुरू की 521 किलोमीटर की रेंज वाली Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 

यह केवल 7.3 सेकेंड में ही 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है

ख़ास बातें
  • जनवरी में इसकी 340 यूनिट्स की कस्टमर्स को डिलीवरी दी गई है
  • Atto 3 का प्राइस 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • BYD ने इसमें ब्लेड-टाइप बैटरी का इस्तेमाल किया है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल BYD ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि जनवरी में इसकी 340 यूनिट्स की कस्टमर्स को डिलीवरी दी गई है। चाइनीज कंपनी BYD का  e6 MPV के बाद यह दूसरा प्रोडक्ट है। 

Atto 3 का प्राइस 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी ने फॉरेस्ट ग्रीन शेड में इसकी लिमिटेड एडिशन भी 34.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के प्राइस पर लॉन्च किया है। कंपनी को पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के बाद से 2,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। BYD की भारत में यूनिट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Sanjay Gopalakrishnan ने बताया, "हमें देश में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू कर खुशी है। हमें कस्टमर्स से Atto 3 के लिए बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे हमें देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी स्थिति तेजी से मजबूत करने की उम्मीद है।" 

BYD ने इलेक्ट्रिक SUV में ब्लेड-टाइप बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 60.48 kWh की है। इसकी  रेंज 521 किलोमीटर है। Atto 3 की बैटरी को लगभग 50 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह केवल 7.3 सेकेंड में ही 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें Advanced Driver Aids System दिया गया है। Atto 3 में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स हैं। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ और रोटेट किया जा सकने वाला 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। 

पिछले महीने ऑटो एक्स्पो में कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार Seal को पेश किया था। इसे साल की चौथी तिमाही में देश में लॉन्च किए जाने की योजना है। BYD ने Seal इलेक्ट्रिक कार के सिंगल चार्ज में 700 km की रेंज देने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि यह 0-100 kmph की स्पीड केवल 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है। BYD Seal इलेक्ट्रिक कार के देश में प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा। यह ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है और कंपनी की CTB तकनीक का इस्तेमाल करने वाली पहली कार है। इसमें 50:50 एक्सल लोड डिस्ट्रीब्यूशन और 0.219 सीडी का ड्रैग कोफिशिएंट है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »