Color

Color - ख़बरें

  • iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
    iPhone 18 Pro Max के कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं! फोन के तीन नए कलर शेड्स सामने आए हैं जिसमें आईफोन के डिजाइन का भी पता चलता है। इसमें डार्क चैरी, लाइट ब्लू, और ब्लैक कलर में फोन दिख रहा है। यहां पर बता दें कि डार्क चैरी इससे पहले भी कई बार लीक्स में आ चुका है।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।
  • OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
    OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro का लॉन्च 18 जून को हो सकता है। कंपनी की ओर से ये दोनों पावरफुल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में पेश किए जाएंगे। स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। अब लॉन्च से पहले चीन में वनप्लस के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
  • iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
    iPhone 18 Pro को लेकर लीक्स लगातार जारी हैं। सबसे अहम बात कि फोन का फ्रंट डिजाइन बदलने वाला है जिसमें छोटा डाइनेमिक आइलैंड होगा। वहीं, कैमरा के लिए कंपनी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। इसी के साथ फोन के कलर वेरिएंट्स को लेकर भी चर्चा है। फोन के चार कलर वेरिएंट्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।
  • Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
    Vivo और Realme कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही हैं। ये फोन लो मिडरेंज के हो सकते हैं। Vivo अपना नया Vivo T5 Lite पेश कर सकती है। जबकि Realme की ओर से नया Realme P4R मार्केट में उतारा जा सकता है।
  • 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
    OnePlus 15R को लॉन्च के बाद इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। Zepto पर फोन का एमआरपी यूं तो 54,999 रुपये है। लेकिन इसे 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, वनप्लस अधिकारिक वेबसाइट पर फोन का एमआरपी 52,999 रुपये है। यानी फोन पर ऑफिशियल प्राइस से 3 हजार का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
  • iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
    iQOO जल्द ही भारत में iQOO Neo 10 का नया कलर वेरिएंट लेकर आने वाला है। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
    LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को पेश कर दिया है, जिसमें OLED evo, Micro RGB evo और वायरलेस OLED W6 जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, नए TVs में बेहतर ब्राइटनेस, कलर और AI परफॉर्मेंस के लिए α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है। OLED evo मॉडल्स में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वायरलेस OLED W6 Zero Connect Box के जरिए बिना तार AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। Micro RGB evo सीरीज में RGB LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर कलर आउटपुट मिलता है।
  • Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 
    आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है और इमेजेज की डार्कनेस और ब्राइटनेस को बढ़ाता है।
  • Samsung Galaxy S26, S26+, और S26 Ultra भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सभी देशों में कीमत
    Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। सैमसंग फैंस को इस सीरीज का कई महीनों से इंतजार था जो कि बीती रात भारत में खत्म हो गया है। कंपनी ने भारतीय कीमत का खुलासा भी कर दिया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी ने तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। ये मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra के रूप में उतारे गए हैं। Galaxy S26 Ultra सीरीज का टॉप मॉडल है जिसमें डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 16GB RAM, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 5100mAh की होगी बैटरी!
    Apple iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल के अंत तक संभावित है। iPhone 18 सीरीज के हाई एंड मॉडल्स iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लगातार लीक्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों फ्लैगशिप iPhone महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ आ सकते हैं। कंपनी डाइनेमिक आइलैंड समेत फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव के साथ आ सकती हैं। वहीं कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी बेहतर होने वाले हैं।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
    Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कथित ऑफिशियल इमेज में फोन का डिजाइन लीक हो गया है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S26 Ultra में डिजाइन को बदलने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिल-शेप कैमरा आइलैंड में देखने को मिल रहा है। रियर में वर्टीकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा लेंस दिख रहे हैं।
  • iPhone 18 Pro, Pro Max लॉन्च से पहले लीक हुआ लुक! मिल सकते हैं तीन नए शानदार कलर
    iPhone 18 Pro, Pro Max के लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन के रेंडर वीडियो को YouTube पर देखा जा सकता है। FPT YouTube चैनल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि कंपनी सीरीज में बड़ा डिजाइन चेंज लेकर आने वाली है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स में Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है।
  • Oppo Find X9 का नया 'मखमली लाल' अवतार भारत में लॉन्च, खरीद पर Rs 5 हजार से ज्यादा के बेनिफिट
    Oppo Find X9 भारत में नए अवतार में लॉन्च किया गया है। फोन को नए वेरिएंट Velvet Red में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की मांग के अनुसार यह वेरिएंट उतारा गया है। कुछ यूजर्स फोन का ज्यादा बोल्ड वेरिएंट चाहते थे। कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स लगाकर फोन को 67,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ में ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दे रही है जिसकी कीमत 5,198 रुपये है। इसमें यूजर को Oppo Enco Buds 3 Pro Plus के साथ एक प्रीमियम फोन केस मिलता है।
  • iPhone के बाद Samsung Galaxy S26 Ultra भी हुआ 'भगवा', फोटो में दिखाई दिया नया कलर!
    टेक दुनिया में कलर को लेकर हो रही जंग अब और दिलचस्प हो गई है। एक पॉपुलर टिप्सटर ने अब ऐसी इमेज शेयर की है, जिसने Samsung फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है। तस्वीर में तीन रंगों में एक स्मार्टफोन मॉडल दिखाया गया है, जो दिखने में Samsung की S-सीरीज के Ultra मॉडल जैसा लगता है। दिलचस्प बात यह है कि एक रंग ऑरेंज (भगवा) है, जैसा Apple भी अपने लेटेस्ट iPhone 17 Pro सीरीज के साथ पेश कर चुका है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »