• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 700 Km रेंज वाली चाइनीज कंपनी की BYD Seal इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, Atto 3 EV को मिला नया रंग

700 Km रेंज वाली चाइनीज कंपनी की BYD Seal इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, Atto 3 EV को मिला नया रंग

BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा और यह केवल 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।

700 Km रेंज वाली चाइनीज कंपनी की BYD Seal इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, Atto 3 EV को मिला नया रंग

BYD ATTO 3 इलेक्ट्रिक कार के लिए नया कलर ऑप्शन भी पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा
  • यह केवल 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है
  • ATTO 3 इलेक्ट्रिक कार के लिए Forest Green लिमिटेड एडिशन कलर भी घोषित
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी दिग्गज BYD ने 2023 Auto Expo के पहले दिन भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक सेडान कार Seal को पेश किया। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक कार को साल की चौथी तिमाही में देश में लॉन्च किए जाने की योजना है। BYD Seal इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 700 km की जबरदस्त रेंज देने का दावा करती है और कंपनी का कहना है कि सेडान 0-100 kmph की स्पीड मात्र 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है, जो आज ही लॉन्च हुई Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार से बेहतर आंकड़ा है।

BYD Seal इलेक्ट्रिक कार की भारत में कीमत की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है, लेकिन इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया गया है। बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा और यह केवल 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। BYD का दावा है कि फुल परफॉर्मेंस के बाद भी सील फुल चार्ज पर 700 किमी की रेंज निकालने में सक्षम होगी।

भारत में अपना ऑपरेशन शुरू करने के दो साल के भीतर सील इलेक्ट्रिक कार कंपनी का देश में तीसरा प्रोडक्ट होगा। सील ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित है और BYD की सेल टू बॉडी (CTB) तकनीक का उपयोग करने वाली पहली कार है। इसे 50:50 एक्सल लोड डिस्ट्रीब्यूशन मिलता है और इसमें 0.219 सीडी का ड्रैग कोफिशिएंट है।

BYD Seal की घोषणा के अलावा, कंपनी ने मौजूदा ATTO 3 इलेक्ट्रिक कार के लिए एक लिमिटेड एडिशन कलर भी घोषित किया है। 'फॉरेस्ट ग्रीन' नाम का यह कलर ATTO 3 लाइन-अप में उपलब्ध पांचवां रंग होगा और इसकी केवल 1,200 यूनिट्स बेची जाएगी। BYD ने लिमिटेड एडिशन ATTO 3 की कीमत 34.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। 
 
d8r7juno

BYD ATTO 3 Limited Edition Forest Green Color

ATTO 3 की ARAI-टेस्टेड रेंज 521 किमी है यह Level 2 ADAS फीचर से लैस आती है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन भारत में 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर बेचा जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »