Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak का स्पेशल एडिशन, Amazon पर होगी बिक्री

इसमें कस्टमर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन खरीद सकेंगे और इसके लिए पेपर वर्क कंपनी की डीलरशिप पर किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) का है
  • यह 73 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है
  • पिछले महीने बजाज ऑटो ने पहली CNG मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की थी

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का 3201 स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसका प्राइस 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) का है। इसकी बिक्री इस महीने केवल ई-कॉमर्स साइट Amazon पर की जाएगी। इसमें कुछ अपग्रेड किए गए हैं।  

कंपनी ने बताया कि यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी और Amazon के बीच इस तरह का पहला कोलेबोरेशन है। इसमें कस्टमर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन खरीद सकेंगे और इसके लिए पेपर वर्क कंपनी की डीलरशिप पर किया जाएगा। हाल ही में बजाज ऑटो ने अपनी मोटरसाइकिल्स की ऑनलाइन बिक्री के लिए Flipkart के साथ टाई-अप की घोषणा की थी। कंपनी के प्रेसिडेंट, Urbanite, Eric Vas ने बताया, "Amazon के साथ अपनी पार्टनरशिप को बढ़ाकर हमें खुशी है। इलेक्ट्रिक चेतक का मजबूत मेटल फ्रेम कस्टमर्स के लिए विश्वास और ड्यूरेबिलिटी लाता है जिसकी वे बजाज ऑटो से उम्मीद करते हैं।" 

नए चेतक 3201 स्पेशल एडिशन में क्विलटेड सीट दी गई हैं। इसके टॉप-एंड वेरिएंट में Brooklyn Black पेंट है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 136 किलोमीटर की है। यह 73 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें चेतक ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऑटो हैजार्ड लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि Chetak Premium, Chetak Urbane (3202) और नए Chetak 3201 स्पेशल एडिशन के लिए केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) की स्वीकृति मिल गई है। 

पिछले महीने बजाज ऑटो ने पहली CNG मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की थी। यह मोटरसाइकिल पेट्रोल पर चलती है लेकिन इसे एक बटन दबाकर कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) पर स्विच किया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट Drum का प्राइस लगभग 95,000 से शुरू होता है। Freedom 125 की रेंज लगभग 330 किलोमीटर की है। इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका CNG टैंक सीट के नीचे है। यह Drum, Drum LED और Disc LED के तीन वेरिएंट्स और सात डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस वर्ष कंपनी की 400 cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश करने की योजना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.