Ather की फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर और नया 450X लाने की तैयारी

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका मतलब है कि इसमें ट्यूबलेस टायर होंगे

Ather की फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर और नया 450X लाने की तैयारी

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS के iQube से होगा

ख़ास बातें
  • इस स्कूटर को अगले वर्ष लाया जा सकता है
  • कंपनी के 450X प्रो को Ola Electric के S1 Pro से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • इसका Ather Grid सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्जिंग नेटवर्क्स में शामिल है
विज्ञापन
Ather की फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर और नया 450X लाने की तैयारी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy जल्द ही एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर को अगले वर्ष लाया जा सकता है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने 450 सीरीज में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। 

कंपनी के को-फाउंडर और CEO, Tarun Mehta ने X पर एक पोस्ट में बताया कि Ather Energy की एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कूटर में एलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका मतलब है कि इसमें ट्यूबलेस टायर होंगे। इसकी टेस्टिंग की कुछ इमेज सामने आई हैं। इसमें फ्रंट पर डिस्क ब्रेक है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसमें हब-माउंटेड या बेल्ट से चलने वाली मोटर में से किसका इस्तेमाल किया जाएगा। Ather के मौजूदा स्कूटर्स में बेल्ट से चलने वाली मोटर है। 

नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS के iQube से होगा। इसके अलावा कंपनी 450 सीरीज में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की भी योजना रखती है। इस सीरीज के स्कूटर्स के प्राइसेज अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में कुछ अधिक हैं। कंपनी के 450X प्रो  को Ola Electric के S1 Pro से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसका Ather Grid देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्जिंग नेटवर्क्स में शामिल है। कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक इसकी संख्या बढ़कर 2,500 से अधिक करने की है। 

इस वर्ष के अंत तक यह BPCL के पेट्रोल पंपों पर 100 से अधिक फास्ट चार्जर लगाने की योजना बना रही है। इसने दिल्ली एनसीआर में चार फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए हैं। इस चार्जिंग स्टेशंस की लोकेशन कंपनी की ऐप के जरिए खोजी जा सकती है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 2030 तक बढ़कर 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकती है। कुछ महीने पहले कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए अपग्रेड पेश किए थे। इनमें  AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। कंपनी का दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क निकालने में मदद करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »