• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ट्रंप ने दी मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की चेतावनी

ट्रंप ने दी मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की चेतावनी

अमेरिका का ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट व्हीकल के डिजाइन स्टैंडर्ड्स को रेगुलेट करता है और इससे टेस्ला के नए लॉन्च पर असर हो सकता है

ट्रंप ने दी मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की चेतावनी

मस्क की कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है

ख़ास बातें
  • मस्क की कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है
  • ट्रंप के टैक्स से जुड़े बिल का मस्क ने विरोध किया था
  • इस विवाद के बढ़ने के बाद मस्क ने सुलह करने की इच्छा जताई थी
विज्ञापन
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच विवाद जारी है। ट्रंप ने कहा है कि मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को वह रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। मस्क की कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिकी सरकार के साथ विवाद की वजह से मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 

ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया, "हम प्रत्येक चीज को देखेंगे। यह सब्सिडी की बहुत अधिक रकम है।" इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि उनकी मस्क के साथ बातचीत करने की कोई योजना नहीं है। ट्रंप के टैक्स से जुड़े बिल का मस्क ने विरोध किया था। ट्रंप का आरोप है कि मस्क के इस बिल का विरोध करने का बड़ा कारण इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर टैक्स बेनेफिट न मिलना है। अमेरिका का ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट व्हीकल के डिजाइन स्टैंडर्ड्स को रेगुलेट करता है और इससे टेस्ला के नए लॉन्च पर असर हो सकता है। अमेरिका में कंपनी के ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर की भी जांच की जा रही है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मस्क की राजनीति से टेस्ला के शेयर को बड़ा नुकसान हो रहा है। 

हालांकि, इस विवाद के बढ़ने के बाद मस्क ने सुलह करने की इच्छा जताई थी लेकिन ट्रंप का कहना है कि उनकी मस्क के साथ बातचीत करने की योजना नहीं है। टेस्ला और SpaceX को अमेरिकी सरकार से कॉन्ट्रैक्ट्स या सब्सिडी के जरिए अरबों डॉलर मिलते हैं। दुनिया के सबसे अधिक वैल्यू वाले स्टार्टअप्स में शामिल SpaceX को अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA और डिफेंस डिपार्टमेंट से 22 अरब डॉलर से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। 

चुनाव के दौरान मस्क ने ट्रंप की काफी मदद की थी। अमेरिका की सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई थी। इस वर्ष मार्च में मस्क का समर्थन करने के लिए ट्रंप ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार भी खरीदी थी। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार की ट्रंप ने प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह कार ड्राइव करना चाहते हैं। ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने टेस्ला के मॉडल S के साथ कंपनी का Cybertruck भी खरीदा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  2. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  3. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  4. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  5. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  6. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  7. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  8. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  9. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  10. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »