ट्रंप ने लगाया बैन, फिर भी ईरान हमले में अमेरिका की ओर से यूज हुआ सीक्रेट AI टूल!
अमेरिका की हालिया ईरान एयर स्ट्राइक को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन के दौरान Anthropic के Claude AI टूल का इस्तेमाल हुआ। यह दावा ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल एजेंसियों को इस एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग तुरंत रोकने का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि Claude का इस्तेमाल इंटेलिजेंस असेसमेंट, टारगेट पहचान और बैटल सिमुलेशन जैसे कामों में किया जाता रहा है। कंपनी और पेंटागन के बीच सैन्य उपयोग को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, जिससे एआई के डिफेंस रोल पर नई बहस शुरू हो गई है।