डिफेंस मिनिस्ट्री ने 97 फाइटर जेट्स के लिए HAL को दिया 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर

इससे भारतीय वायुसेना को अपने MiG-21, MiG-23 और MiG-27 के बेडे़ को बदलने में सहायता मिलेगी

डिफेंस मिनिस्ट्री ने 97 फाइटर जेट्स के लिए HAL को दिया 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर

ये मेड इन इंडिया LCA Mark 1A फाइटर जेट्स होंगे

ख़ास बातें
  • यह स्वदेशी मिलिट्री हार्डवेयर के लिए यह सबसे बड़ा ऑर्डर है
  • इससे वायुसेना को अपने MiG लड़ाकू विमानों को बदलने में सहयता मिलेगी
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने HAL को मजबूत करने पर जोर दिया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश की सैन्य क्षमताओं को तेजी से बढ़ाया गया है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने 97 फाइटर जेट्स खरीदने के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL) को 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया है। ये मेड इन इंडिया LCA Mark 1A फाइटर जेट्स होंगे। 

केंद्र सरकार की ओर से स्वदेशी मिलिट्री हार्डवेयर के लिए यह सबसे बड़ा ऑर्डर होगा। हाल ही में डिफेंस मिनिस्ट्री ने HAL को टेंडर जारी किया है और इसका उत्तर देने के लिए कंपनी को तीन महीने दिए गए हैं। इससे भारतीय वायुसेना को अपने MiG-21, MiG-23 और MiG-27 के बेडे़ को बदलने में सहायता मिलेगी। स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम से डिफेंस बिजनेस से जुड़े स्माॉल और मीडियम एंटरप्राइसेज के लिए मौके बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने HAL को मजबूत करने पर जोर दिया है। मौजूदा सरकार से HAL को स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और उनके इंजन बनाने के लिए ऑर्डर्स मिले हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी फाइटर जेट के ट्रेनर वेरिएंट में उड़ान भी भरी थी। वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल, V R Chaudhari ने 97 LCA Mark 1A फाइटर जेट्स खरीदने की योजना के बारे में स्पेन में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट के ऑर्डर्स को बढ़ाने की योजना है। LCA Mark 1A का पिछला ऑर्डर 83 एयरक्राफ्ट के लिए था। इसमें से पहले बैच की डिलीवरी कुछ सप्ताह में की जानी है। 

हाल ही में सेना को रूस में बने Igla-S Man पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम का पहला बैच 100 मिसाइलों के साथ मिला है। यह एक बड़ी डील का हिस्सा है जिसमें इनकी देश में मैन्युफैक्चरिंग शामिल है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Igla-S को सेना की बहुत कम दूरी की एयर डिफेंस (VSHORAD) क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खरीदा गया है। यह हाथ में पकड़ा जाने वाला डिफेंस सिस्टम है जिसे एक व्यक्ति या क्रू ऑपरेट कर सकता है। यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों को गिराने में सक्षम है। इसके अलावा यह क्रूज मिसाइलों और ड्रोन जैसे टारगेट्स को भी नष्ट कर सकता है। Igla-S सिस्टम में 9M342 मिसाइल, 9P522 लॉन्चिंग मैकेनिज्म, 9V866-2 मोबाइल टेस्ट स्टेशन और 9F719-2 टेस्ट सेट शामिल हैं। ये कंपोनेंट्स एक विस्तृत एयर डिफेंस सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए एक साथ कार्य करते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »