Order

Order - ख़बरें

  • GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
    Rockstar Games ने GTA 6 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। PlayStation 5 और Xbox Series X/S यूजर्स अभी से गेम बुक कर सकते हैं। Ultimate Edition में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स और अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। वहीं, 20 नवंबर 2026 से पहले गेम खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फिजिकल बॉक्स में डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा।
  • GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
    Rockstar Games ने GTA 6 के प्री-ऑर्डर की शुरुआत कर दी है। गेम PlayStation 5 और Xbox Series S/X के लिए उपलब्ध होगा। GTA 6 Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर और Ultimate Edition की कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है। प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack और अन्य इन-गेम बोनस मिलेंगे। वहीं डिजिटल खरीदारों को GTA+ का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। Rockstar ने यह भी पुष्टि की है कि लॉन्च के समय डिस्क वर्जन उपलब्ध नहीं होगा और फिजिकल बॉक्स में केवल डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा।
  • GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
    Grand Theft Auto 6 का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए Rockstar Games ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि GTA 6 के Pre Orders 25 जून से शुरू होंगे। इसके साथ ही Rockstar ने गेम का नया Cover Art भी जारी किया है और आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है। फिलहाल गेम PlayStation और Xbox स्टोर्स पर Wishlist के लिए उपलब्ध है। GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pre Orders शुरू होने के साथ ही गेम की कीमत का भी खुलासा किया जा सकता है। वहीं फैंस को जल्द नए ट्रेलर या गेमप्ले डिटेल्स मिलने की भी उम्मीद है।
  • GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट
    Grand Theft Auto 6 को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि गेम के प्री-ऑर्डर 18 मई 2026 से शुरू हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक अमेरिकी रिटेलर Best Buy के ईमेल कैंपेन में GTA 6 प्री-ऑर्डर और 5 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दिखाई गई है। इसके बाद फैंस के बीच गेम के तीसरे ट्रेलर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। Rockstar Games की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive 21 मई को अपनी अर्निंग्स कॉल आयोजित करेगी, जिससे पहले GTA 6 से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
    Motorola का Moto Razr Fold जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर कंफर्म कर दिए हैं। Razr Fold में मेन डिस्प्ले 8.09 इंच का बताया गया है जो कि एक LTPO OLED पैनल है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। बाहर की तरफ फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा।
  • OnePlus Turbo Pre-Orders: OnePlus Turbo लॉन्च से पहले प्रीबुकिंग में खुला ऑफर्स का पिटारा! 2 साल तक बैटरी प्रोटेक्शन भी
    OnePlus Turbo लॉन्च जनवरी के लिए निर्धारित है। कंपनी ने फोन के लिए प्री-बुकिंग विंडो खोल दी है। अब इस फोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। फोन की प्रीबुकिंग के साथ कंपनी ने एक एडऑन पैकेज का विकल्प दिया है। अगर ग्राहक यह पैकेज खरीदते हैं तो ढेरों बेनिफिट्स उनको मिलने वाले हैं। इसमें कई फ्री सर्विसेज और गिफ्ट शामिल किए गए हैं। 
  • 4.3 लाख के iPhone 17, 68 हजार की टिप! Instamart पर 2025 में क्या-क्या हुआ? यहां जानें
    Swiggy के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने 2025 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत में बदलती शॉपिंग आदतों की झलक मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैदराबाद यूजर ने एक ही ऑर्डर में 4.3 लाख रुपये के iPhone 17 खरीदे, जबकि साल का टॉप स्पेंडर 22 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है। वहीं, बेंगलुरु से सबसे छोटी 10 रुपये की ऑर्डर भी सामने आई। ये आंकड़े दिखाते हैं कि Instamart अब सिर्फ ग्रॉसरी तक सीमित नहीं रहा।
  • iQOO 15 Pre-Booking: iQOO 15 लॉन्च से पहले कीमत लीक, प्री-बुकिंग पर पाएं FREE ईयरबड्स, वारंटी बेनिफिट, ये रहे डिटेल्स
    iQOO 15 भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी मार्केट में 26 नवंबर दिन पेश करेगी। इसके लिए प्री-बुकिंग भी ओपन है जिसका लाभ इच्छुक कस्टमर उठा सकते हैं। iQOO 15 के लिए प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है। Amazon India वेबसाइट, और iQOO India ऑनलाइन स्टोर पर जाकर ग्राहक प्राथमिकता पास (Priority Pass) पा सकते हैं। 1000 रुपये का भुगतान करके यह पास हासिल किया जा सकता है।
  • Elon Musk को पसंद नहीं है QR कोड, X पर छिड़ी कमेंट्स की जंग, एक यूजर ने दे डाला आइडिया
    Tesla और X (पहले Twitter) के CEO Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी रॉकेट या AI अपडेट की वजह से नहीं, बल्कि QR कोड्स को लेकर। दरअसल, Musk ने हाल ही में X पर लिखा कि “मुझे QR कोड्स से नफरत है, ये आंखों के लिए परेशान करने वाली चीज हैं।” ये कमेंट उन्होंने स्वीडिश जर्नलिस्ट पीटर इमैनुएलसन के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया, जिसमें लिखा था – “I’m never ordering from a QR code menu at a restaurant", यानी मैं रेस्टोरेंट में कभी भी QR कोड मेन्यू के जरिए ऑर्डर नहीं करूंगा।
  • Swiggy पहुंचाएगा ट्रेन में खाना, खराब नेटवर्क में भी करेगा काम, 30 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स पर मिलेगा 60% डिस्काउंट
    Swiggy ने गुरुवार को अपने Food on Train ऑफरिंग को और स्मार्ट बनाते हुए नए फीचर्स रोलआउट किए। यात्री अब 5,000 से ज्यादा डिशेज में से चुन सकते हैं और उन्हें सीधे अपनी सीट पर डिलीवर करा सकते हैं। City Best सेक्शन में पॉपुलर रेस्टोरेंट्स के हाई-क्वालिटी मील्स शामिल हैं, जबकि Easy Eats ऑन-द-गो खाने की दिक्कतों को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया इंटरफेस पैची इंटरनेट पर भी काम करता है और ऑर्डरिंग 25% तेज हो गई है।
  • Swiggy और Zomato से ऑर्डर करने पर चुकाना होगा ज्यादा प्राइस, फेस्टिवल डिमांड के कारण बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस
    पिछले कुछ वर्षों में फूड डिलीवरी से जुड़े ऐप्स चलाने वाली कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। जोमाटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को दो रुपये बढ़ाया है और इस ऐप से फूड ऑर्डर्स करने पर 12 रुपये का चार्ज लगेगा। इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली स्विगी की प्लेटफॉर्म फीस 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है।
  • भारत में सैमसंग के एग्जिक्यूटिव्स ने लगाई 692 करोड़ रुपये की पेनल्टी हटाने की गुहार
    इस वर्ष जनवरी में टैक्स अथॉरिटी ने पाया था कि सैमसंग और इसके कुछ एग्जिक्यूटिव्स ने 2018 से 2021 के बीच मोबाइल टावर के एक प्रमुख इक्विपमेंट के इम्पोर्ट का गलत तरीके से वर्गीकरण कर टैरिफ बचाया था। हालांकि, सैमसंग ने इस ऑर्डर को एक टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल में चुनौती दी थी। कंपनी ने इम्पोर्ट के अपने वर्गीकरण को सही बताया था और किसी गड़बड़ी से इनकार किया था।
  • सेमीकंडक्टर बनाने वाली Intel में होगी हजारों वर्कर्स की छंटनी
    इंटेल का टारगेट इंजीनियरिंग पर फोकस करने वाला कल्चर दोबारा बनाने का है। पिछले वर्ष भी कंपनी ने लगभग 15,000 वर्कर्स की छंटनी करने की जानकारी दी थी। इंटेल के वर्कर्स की कुल संख्या लगभग 1,08,000 की है। पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले तीन वर्षों में कंपनी की सेल्स में भी गिरावट हुई है।
  • Infosys ने बर्खास्त किए गए ट्रेनीज को दिया एक महीने के वेतन, टिकट के भुगतान का ऑफर
    Infosys ने इन ट्रेनीज को एक महीने के वेतन के साथ ही एक्सटर्नल ट्रेनिंग, एकोमडेशन और ट्रैवल अलाउंस की पेशकश की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफोसिस ने हाल ही में बर्खास्त किए गए लगभग 240 ट्रेनीज को ईमेल भेजकर बताया है कि उन्हें एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इस ईमेल में कहा गया है कि नौकरी गंवाने वाले ट्रेनीज को मुफ्त एक्सटर्नल ट्रेनिंग की पेशकश की जाएगी।
  • iPhone 16e को Rs 4 हजार सस्ता खरीदने का मौका! प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी लाई धांसू ऑफर
    Apple का सस्ता फोन iPhone 16e भारत में लॉन्च के बाद अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इसी के साथ आप इसके प्री-ऑर्डर पर 4 हजार रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। अगर आप फोन को अमेरिकन एक्‍सप्रेस, आईसीआईसी बैंक या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट इस पर पाया जा सकता है।

Order - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »