भारत का स्पेस स्टेशन बनाने में ISRO की मदद करेगा NASA 

NASA के एडमिनिस्ट्रेटर Bill Nelson ने भारत के दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका और भारत की अगले वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक भारतीय एस्ट्रॉनॉट को भेजने की योजना है

भारत का स्पेस स्टेशन बनाने में ISRO की मदद करेगा NASA 

अगले वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक भारतीय एस्ट्रॉनॉट को भेजने की योजना है

ख़ास बातें
  • अमेरिका के पास इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है
  • भारत ने भी अपना स्पेस स्टेशन बनाने की योजना बनाई है
  • ISRO के गगनयान मिशन में भी NASA से मदद मिल सकती है
विज्ञापन
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने कहा है कि भारत को उसका स्पेस स्टेशन बनाने में मदद के लिए अमेरिका तैयार है। NASA के एडमिनिस्ट्रेटर Bill Nelson ने भारत के दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका और भारत की अगले वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक भारतीय एस्ट्रॉनॉट को भेजने की योजना है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अगले वर्ष की पहली तिमाही में NASA के साथ ज्वाइंट वेंचर में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सैटेलाइट NISAR को लॉन्च करेंगे। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Jitendra Singh के साथ मीटिंग में नेल्सन ने दोनों देशों के बीच स्पेस सेक्टर में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर बातचीत की। इस बारे में साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की ओर से जारी स्टेटमेंट में बताया गया है, "Gaganyaan के मॉड्यूल माइक्रोमीटियोरॉइड एंड ऑर्बिटल डेबरीज प्रोटेक्शन शील्ड्स की टेस्टिंग के लिए NASA के हायपरवेलोसिटी इम्पैक्ट टेस्ट (HVIT) का इस्तेमाल करने की संभावना पर ISRO विचार कर रहा है।" 

इस मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden की अगले वर्ष एक भारतीय एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजने की पेशकश पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेल्सन ने संवाददाताओं को बताया, "इस एस्ट्रोनॉट का चयन ISRO की ओर से किया जाएगा।" उन्होंने NASA के रॉकेट पर देश के पहले एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजने की योजना की गति बढ़ाने का भी सिंह से निवेदन किया है। 

भारतीय एस्ट्रोनॉट्स के लिए अगले वर्ष प्राइवेट एस्ट्रोनॉट मिशन की संभावना पर भी NASA की ओर से विचार किया जा रहा है। नेल्सन ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अगर भारत चाहेगा तो अमेरिका  स्पेस स्टेशन बनाने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया, "मुझे लगता है कि भारत 2040 तक एक कमर्शियल स्पेस स्टेशन बनाना चाहता है। अगर भारत हमारे साथ कोलेब्रेशन चाहता है तो हम निश्चित तौर पर उपलब्ध हैं। हालांकि, यह भारत पर निर्भर है।" प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ISRO से 2035 तक भारतीय स्पेस स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर एस्ट्रोनॉट्स को लैंड कराने का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar (NISAR) को लगभग 1,5 अरब डॉलर की लागत से बनाया गया है। इसे देश के GSLV रॉकेट से अगले वर्ष लॉन्च किया जाएगा। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »