रग पुल स्कैम में लॉन्च के 6 घंटे में बंद हुआ NFT मार्केटप्लेस

सिक्योरिटी रिसर्च फर्म PechShield ने बताया कि चुराए गए फंड को तीन विभिन्न क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर किया गया है

रग पुल स्कैम में लॉन्च के 6 घंटे में बंद हुआ NFT मार्केटप्लेस

इस स्कैम में 519 Ether के अलावा USD Coin भी चुराए गए हैं

ख़ास बातें
  • SudoRare का ट्विटर हैंडल भी निष्किय हो गया है
  • चुराए गए फंड को तीन विभिन्न क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर किया गया है
  • SudoRare को शुरू करने वालों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में रग पुल स्कैम्स में तेजी आई है। ऐसे ही एक मामले में SudoRare NFT मार्केटप्लेस को लॉन्च के छह घंटे बाद ही लगभग 8,50,000 डॉलर की ठगी करने के बाद बंद कर दिया गया। SudoRare का ट्विटर हैंडल भी निष्किय हो गया है। इस स्कैम में 519 Ether के अलावा USD Coin भी चुराए गए हैं। 

सिक्योरिटी रिसर्च फर्म PechShield ने बताया कि चुराए गए फंड को तीन विभिन्न क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर किया गया है और इनमें से प्रत्येक वॉलेट में 173 Ether टोकन भेजे गए हैं। SudoRare को शुरू करने वालों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, PechShield को पता चला है कि इन क्रिप्टो वॉलेट्स में से एक क्रिप्टो एक्सचेंज Kraken के पास रजिस्टर्ड है। इस मामले में Kraken की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। NFT कम्युनिटी से जुड़े बहुत से लोगों ने SudoRare के संदिग्ध होने के बारे में ट्विटर पर चेतावनी दी थी। Chainalysis की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वर्ष रग पुल स्कैम के बहुत से मामलों में इनवेस्टर्स से 7.7 अरब डॉलर से अधिक की ठगी की गई थी। इस वर्ष ऐसे मामलों में 2.8 अरब डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी चुराई गई है। इस तरह के स्कैम के अधिकतर मामले डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) में होते हैं। 

स्कैम करने वालों को तकनीकी जानकारी होने पर वे ब्लॉकचेन पर आसानी से नए टोकन बना लेते हैं और उन्हें बिना एक कोड ऑडिट के डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों पर लिस्ट कराया जाता है। बड़े NFT मार्केटप्लेस में से एक OpenSea ने यूजर्स को डिजिटल कलेक्टिबल्स की चोरी से बचाने के लिए अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। OpenSea ने चोरी के सभी मामलों में पुलिस अधिकारियों की मदद लेने का फैसला किया है। 

इसके साथ ही फर्म ने चोरी हुए आइटम्स की रिकवरी के बाद उनकी दोबारा बिक्री और खरीदारी को आसान बनाया है। ये बदलाव NFT कम्युनिटी से मिले फीडबैक के आधार पर किए गए हैं। OpenSea ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था, "चोरी हुए आइटम की रिपोर्ट देने वाले यूजर्स के लिए उस आइटम की रिकवरी होने पर दोबारा बिक्री या खरीदारी को हम आसान बना रहे हैं।" फर्म ने यह स्वीकार किया है कि चोरी हुए NFT के कुछ मामलों में उनके अगले बायर्स या होल्डर्स के लिए कानूनी मुश्किलें होने के कारण फर्म पर यूजर्स का विश्वास कमजोर हुआ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, Ether, Blockchain, Market, Policy, NFT, Users
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »