Blockchain

Blockchain - ख़बरें

  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
    मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इनफ्लेशन बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping के बीच बातचीत से किसी स्पष्ट दिशा का संकेत मिलने का भी मार्केट को इंतजार है। ट्रंप और जिनपिंग के बीच बातचीत के सकारात्मक नतीजे से बिटकॉइन का प्राइस 83,000 डॉलर के रेजिस्टेंस को तोड़ सकता है।
  • ईरान के छिपे हुए क्रिप्टो नेटवर्क्स को निशाना बना रहा अमेरिका
    ईरान से जुड़े क्रिप्टो एकाउंट्स में लाखों डॉलर को जब्त या ब्लॉक किया गया है। क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर डॉलर में चलने वाले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिस्टम को ईरान चकमा दे सकता है। अमेरिका और बहुत से पश्चिमों देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से बचने का भी यह एक जरिया बन रहा है। कड़े प्रतिबंधों की अवधि के दौरान अरबों डॉलर की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस का ईरान के साथ लिंक मिला है।
  • होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध में दो सप्ताह के संघर्षविराम की घोषणा की है। इसके साथ ही अमेरिका ने Hormuz जलडमरूमध्य में रुकावट नहीं डालने को भी कहा है। हालांकि, इस समुद्री रास्ते को लेकर विवाद का समाधान जल्द होना मुश्किल लग रहा है। ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट से निकलने वाले जहाजों के लिए एक नया सिस्टम शुरू करने की जानकारी दी है।
  • ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
    कुछ इंटरनेशनल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कम कॉस्ट वाले ड्रोन्स आसानी से उपलब्ध हैं। हालांकि, अथॉरिटीज के लिए यह ट्रैक करना मुश्किल होता है कि इन ड्रोन को कौन खरीद रहा है और इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य है। ड्रोन्स की अधिकतर खरीदारी सामान्य फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस के जरिए होती है। हालांकि, कुछ मामलों में ब्लॉकचेन के साथ संपर्क होने की वजह से क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए ड्रोन खरीदने का भी पता चला है।
  • Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे ईरान पर हो रहे हमले, मैक्रोइकोनॉमिक डिवेलपमेंट्स और क्रूड ऑयल के प्राइसेज में उतार-चढ़ाव जैसे कारण हैं। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से फंड लगाने और मार्केट सेंटीमेंट में कुछ सुधार होने से बिटकॉइन में मजबूती आई है।
  • अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!
    Delhi Electricity Regulatory Commission ने ऐसा फ्रेमवर्क मंजूर किया है, जिससे उपभोक्ता आपस में सीधे बिजली खरीद और बेच सकेंगे। Tata Power DDL और BSES Rajdhani Power Limited को P2P एनर्जी ट्रेडिंग पायलट शुरू करने की अनुमति मिली है। इस मॉडल में रूफटॉप सोलर वाले prosumers अपनी अतिरिक्त बिजली अन्य उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे। ट्रेडिंग स्मार्ट मीटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होगी और बिल में समायोजित की जाएगी। पायलट चरण में उत्तर और दक्षिण दिल्ली के सीमित उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।
  • बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb के अपने यूजर्स को गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर करने का मामला सामने आने के बाद से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई है। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज से पिछले सप्ताह शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था।
  • अमेरिका में इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने से बिटकॉइन माइनिंग में हुई गिरावट
    बिटकॉइन माइनिंग में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले अमेरिका के टेक्सस और जॉर्जिया जैसे शहरों में मौसम की स्थितियां खराब होने से पावर ग्रिड्स पर प्रेशर है। इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने के बाद अमेरिका की कुछ बड़ी बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने अपने कामकाज के बड़े हिस्से को बंद कर दिया है। क्रिप्टो माइनिंग में अधिक पावर वाले कंप्यूटिंग डिवाइसेज का इस्तेमाल होता है जो इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करते हैं।
  • अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी पेश करेगी नया क्रिप्टो टोकन
    इस टोकन से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को Trump Media & Technology Group के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट या बेनेफिट मिल सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social को भी Trump Media & Technology Group ऑपरेट करती है। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है। पिछले वर्ष की शुरुआत में ट्रंप ने अमेरिका के प्रेसिजेंट के तौर पर कार्यभाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए थे।
  • 1 साल में 25 हजार करोड़ की चोरी! 2025 में Crypto हैक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
    2025 क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे खराब साल साबित हुआ है। ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म्स Chainalysis और TRM Labs के मुताबिक, इस साल साइबर हैक्स और अटैक्स के जरिए करीब $2.7 बिलियन की क्रिप्टो चोरी हुई है। सबसे बड़ा मामला दुबई स्थित Bybit एक्सचेंज से जुड़ा रहा, जहां अकेले $1.4 बिलियन की डिजिटल एसेट्स चोरी की गईं। रिपोर्ट्स में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर ग्रुप्स को इन हमलों का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है। लगातार बढ़ते ये आंकड़े क्रिप्टो सिक्योरिटी पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से ज्यादा
    इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 1,05,450 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,500 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.29 लाख करोड़ डॉलर पर था।
  • क्रिप्टो मार्केट पर भारी पड़ा ट्रंप के टैरिफ का फैसला, बिटकॉइन के प्राइस में बड़ी गिरावट
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस गुरुवार को लगभग दो प्रतिशत घटा है। कुछ सप्ताह पहले भी ट्रंप के कड़े फैसलों से इस मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी। Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.70 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 83,642 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.60 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था।
  • बिटकॉइन खरीदने के लिए गोल्ड का रिजर्व बेच सकती है अमेरिकी सरकार
    इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने हाल ही में एक लाख डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है। इसका प्राइस 85,000 डॉलर के निकट ट्रेड कर रहा है। अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए उपाय कर रही है। इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी बनाए जा रहे हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 83,400 डॉलर से ज्यादा
    सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ा है। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 83,404 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.60 प्रतिशत का प्रॉफट था। Ether का प्राइस लगभग 1,940 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Solana और XRP के प्राइस भी बढ़े हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 83,400 डॉलर से ज्यादा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। अमेरिका में फरवरी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़ा है। बिटकॉइन का प्राइस 1.30 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ लगभग 83,417 डॉलर पर था। अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है।

Blockchain - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »