इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर वर्चुअल एसेट्स के लिए TDS रेट दोबारा 1 प्रतिशत हुआ

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर TDS का रेट घटाकर 0.1 प्रतिशत दिखाया गया था। डिपार्टमेंट ने इसे सुधार कर दोबारा 1 प्रतिशत कर दिया है

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर वर्चुअल एसेट्स के लिए TDS रेट दोबारा 1 प्रतिशत हुआ

यह अगले महीने से लागू होना है

ख़ास बातें
  • बजट में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर 1 प्रतिशत के TDS की घोषणा की गई थी
  • क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने TDS में छूट देने की मांग उठाई थी
  • देश में इस फाइनेंशियल ईयर में CBDC को लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर 1 प्रतिशत के TDS को लेकर भ्रम की स्थिति दूर हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर TDS का रेट घटाकर 0.1 प्रतिशत दिखाया गया था। डिपार्टमेंट ने इसे सुधार कर दोबारा 1 प्रतिशत कर दिया है। इस वर्ष के बजट में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर 1 प्रतिशत के TDS की घोषणा की गई थी। यह अगले महीने से लागू होना है।

डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर यह रेट 0.1 प्रतिशत दिखने के बाद कुछ लोगों ने इस गलती की जानकारी दी थी। इसके बाद इसे ठीक किया गया है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। वेबसाइट पर बताया गया है कि अगर फाइनेंशियल ईयर के दौरान वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की कुल वैल्यू 10,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच है तो कोई टैक्स लागू नहीं होगा। 

केंद्र सरकार का कहना है कि वह वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर पर 1 प्रतिशत के TDS में कोई छूट देने पर विचार नहीं कर रही। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने TDS में छूट देने की मांग उठाई थी। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा था कि क्रिप्टो से जुड़े कानून को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने को कहा था। सरकार का कहना है कि वह इस सेगमेंट पर पूरी तरह रोक नहीं लगाएगी। वर्चु्अल डिजिटल एसेट्स (VDA) के प्रभावी टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जल्द कानून बनने की संभावना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) को VDA के लिए गाइडलाइंस बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे VDA की परिभाषा भी स्पष्ट होगी। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने क्रिप्टो टैक्स रिफॉर्म्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

देश में इस फाइनेंशियल ईयर में CBDC को लॉन्च किया जा सकता है। इससे लोगों को पेमेंट के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। बहुत से अन्य देशों में CBDC को लॉन्च करने पर काम किया जा रहा है। कुछ देशों में इसका ट्रायल शुरू किया गया है। RBI ने कहा है कि CBDC मौजूदा मॉनेटरी पॉलिसी के साथ ही पेमेंट सिस्टम्स से भी जोड़ी जाएगी। इस CBDC पर RBI का कंट्रोल होगा और इसे देश के वित्तीय ढांचे के अनुसार बनाया जाएगा। CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह काम करता है लेकिन  क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी और अन्य रिस्क नहीं होते। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, Government, TDS, Profit, Transactions, Industry, Ban, RBI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »