• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप

पिछले वर्ष Vivo X Fold 5 को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच की इनसाइड फोल्डेबल स्क्रीन होगी
  • Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच की इनसाइड फोल्डेबल स्क्रीन होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे।

 माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट के प्रेसिडेंट, Huang Tao ने बताया है कि Vivo X Fold 6 को अपग्रेडेड Atomic Workbench के साथ लाया जाएगा, जिससे सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को ओपन करने की सुविधा मिलेगी। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलेगा। इसमें AI से जुड़े कुछ टूल्स भी मिलेंगे। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द चीन में पेश किया जाएगा। 

Vivo X Fold 6 में Samsung M14 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्वायर रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X Fold 6 में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा। यह चिपसेट स्टैंडर्ड MediaTek Dimensity 9500 से अलग बताया गया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने पर  Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। हाल ही में चीन के 3C प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है। इससे पहले IMEI के डेटाबेस पर Vivo X Fold 6 लिस्ट हुआ था। चीन में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6 और Honor Magic V6 से होगा। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »