Honor ने चीन में आज Honor X70 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है।
Photo Credit: Honor
Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
Honor ने चीन में आज Honor X70 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 एन्हैंस्ड एडिशन चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। X70 Pro Max में 8,560mAh की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Honor X70 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Honor X70 Pro Max के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये) और 8GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 33,600 रुपये) है। यह फैंटम पर्पल, सनबर्स्ट गोल्ड, बैम्बू ग्रीन और फैंटम नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन अभी चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है और कंपनी ने अभी तक दूसरे मार्केट में X70 Pro Max की उपलब्धता के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2640 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स तक है। Honor ने इस फोन में AI डिफोकस आई प्रोटेक्शन, नेचुरल लाइट जैसा आई प्रोटेक्शन, AI स्लीप एड डिस्प्ले, हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे फीचर्स भी दिए हैं। X70 Pro Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 एन्हांस्ड एडिशन चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। X70 Pro Max में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,560mAh की 'Qinghai Lake' लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो X70 Pro Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर और 2D फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और जीपीएस शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.9 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 7.76 मिमी और वजन लगभग 196 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर