RBI की CBDC को मॉनेटरी पॉलिसी और पेमेंट सिस्टम्स के साथ जोड़ने की योजना

CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर देश के सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है

RBI की CBDC को मॉनेटरी पॉलिसी और पेमेंट सिस्टम्स के साथ जोड़ने की योजना

सरकार की ओर से CBDC के डिवेलपमेंट में हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा

ख़ास बातें
  • CBDC से देश के लोगों के लिए पेमेंट के विकल्प बढ़ जाएंगे
  • अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है
  • CBDC पर ट्रांजैक्शंस को सरकार की ओर से ट्रैक किया जा सकता है
विज्ञापन
देश में इस फाइनेंशियल ईयर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च की जा सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि CBDC मौजूदा मॉनेटरी पॉलिसी के साथ ही पेमेंट सिस्टम्स से भी जोड़ी जाएगी। इस CBDC पर RBI का कंट्रोल होगा और इसे देश के वित्तीय ढांचे के अनुसार बनाया जाएगा।

CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह काम करता है लेकिन  क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी और अन्य रिस्क नहीं होते। CBDC पर ट्रांजैक्शंस को सरकार की ओर से ट्रैक किया जा सकता है। RBI ने एक रिपोर्ट में कहा है, "CBDC को प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के प्रोसेस और ट्रायल के बाद लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन मॉनेटरी पॉलिसी के उद्देश्यों और पेमेंट सिस्टम्स के अनुसार बनाने की जरूरत है।" हाल ही में RBI के एक अधिकारी ने बताया था कि CBDC को होलसेल और रिटेल सेगमेंट्स के लिए अलग लॉन्च किया जाएगा। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि CBDC से देश के लोगों के लिए पेमेंट के विकल्प बढ़ जाएंगे। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इससे फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ाने के उसके लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। सरकार की ओर से CBDC के डिवेलपमेंट में हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा और इसकी पूरी जिम्मेदारी RBI को दी गई है।

हाल के दिनों में कुछ देशों ने CBDC लॉन्च करने की योजना पर काम शुरू किया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है। रूस ने डिजिटल रूबल कही जाने वाली अपनी CBDC की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस वर्ष की शुरुआत में चीन ने विंटर ओलंपिक्स के दौरान अपने डिजिटल युआन का परीक्षण किया था। चीन में डिजिटल युआन का इस्तेमाल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कैरिबियन देश जमैका की डिजिटल करंसी Jam-Dex जल्द लॉन्च हो रही है और इसके शुरुआती एक लाख यूजर्स को अतिरिक्त 16 डॉलर का फायदा मिलेगा। जमैका की सरकार ने इस डिजिटल करेंसी की लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंसेंटिव देने की स्ट्रैटेजी बनाई है। इसकी टेस्टिंग पिछले वर्ष पूरी की गई थी। जमैका के सभी लोगों के पास एक वॉलेट प्रोवाइडर या बैंक के जरिए Jam-Dex तक पहुंच होगी। बैंक एकाउंट रखने वाले जमैका के सभी लोग ऑटोमैटिक तरीके से Jam-Dex डिजिटल वॉलेट प्राप्त कर सकेंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, RBI, Government, CBDC, America, Blockchain, Payment, Control, System

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »