महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें

Vivo और Lava के कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक कई मॉडल्स अब पहले से महंगे हो गए हैं।

महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें

Vivo और Lava के कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई

ख़ास बातें
  • Vivo के कुछ मॉडल्स पर ₹4,000 तक का प्राइस हाइक बताया गया
  • Lava Bold 2 5G और Lava N1 5G भी हुए महंगे
  • कंपनियों ने फिलहाल कीमत बढ़ाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन

Samsung और Motorola के बाद अब Vivo और Lava के कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक दोनों कंपनियों ने अपने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया है। कथित तौर पर यह प्राइस हाइक अलग-अलग मॉडल्स पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक है। हालांकि कंपनियों की ओर से फिलहाल इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

X पर टिप्स्टर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) ने दावा किया है कि Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। शेयर की गई जानकारी के मुताबिक Vivo V70 Elite के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये से बढ़कर 58,999 रुपये हो गई है। वहीं 12GB+256GB वेरिएंट अब 59,999 रुपये की जगह 63,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यानी दोनों वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं Vivo V70 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये से बढ़ाकर 53,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये से बढ़कर 56,999 रुपये हो गई है। टिप्स्टर के अनुसार Vivo Y21 के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत में भी 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है और अब इसकी कीमत 21,999 रुपये हो गई है।

इसके अलावा Vivo Y400 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लीक के मुताबिक 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये से बढ़कर 31,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट अब 34,999 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 31,999 रुपये थी।

Vivo के बाद Lava स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर के मुताबिक Lava Bold 2 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 15,499 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 1,500 रुपये का प्राइस हाइक किया गया है।

वहीं Lava N1 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत भी बढ़ाई गई है। शेयर की गई जानकारी के अनुसार यह फोन अब 12,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यानी इसकी कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

फिलहाल Vivo और Lava की ओर से इन कथित कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, Gadgets 360 स्टाफ द्वारा जांच करने पर ब्रांड्स की वेबसाइट पर बढ़ी हुई कीमतें दिखाई दे रही थीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »