मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हमले बंद होने और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से मार्केट्स में तेजी आ सकती है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज जैसे अधिक रिस्क वाले मार्केट में ट्रेडर्स की हिस्सेदारी बढ़ सकती है
क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.88 प्रतिशत बढ़कर लगभग लगभग 2.24 लाख करोड़ डॉलर पर था
मिडल ईस्ट में युद्ध समाप्त होने के संकेत के बाद क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस दो सप्ताह के हाई लेवल पर था। अमेरिका और ईरान ने कहा है कि उनके बीच हमलों को बंद करने और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने को लेकर सहमति बन गई है। इन दोनों देशों के बीच जल्द समझौता हो सकता है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि ईरान के साथ डील हो गई है और होर्मुज की नाकाबंदी को समाप्त किया जाएगा।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 65,625 डॉलर पर था। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो टोकन Ethereum लगभग 1,718 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Tron और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में प्रॉफिट था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.88 प्रतिशत बढ़कर लगभग लगभग 2.24 लाख करोड़ डॉलर पर था।
हाल ही में बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चल गया था। इसके पीछे एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से फंड निकलना और बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy की ओर से कुछ टोकन की बिकवाली प्रमुख कारण थे। हालांकि, इसके बाद इस अमेरिकी कंपनी ने बिटकॉइन की दोबारा खरीदारी की है। Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.6 अरब डॉलर की है। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया है कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया है और इसकी कुल कॉस्ट लगभग 64 अरब डॉलर की है पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है।
इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी के लिए 67,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हमले बंद होने और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से मार्केट्स में तेजी आ सकती है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज जैसे अधिक रिस्क वाले मार्केट में ट्रेडर्स की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। हालांकि, इस सप्ताह अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मीटिंग में कोई कड़ा फैसला होने से मार्केट पर विपरीत असर भी पड़ सकता है। इस मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाने का फैसला होने पर मार्केट में गिरावट की आशंका है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी