OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि OnePlus N6 भारत में 30 जून 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन का डिजाइन और कुछ शुरुआती डिटेल्स भी टीज की हैं।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा
OnePlus भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नई OnePlus N सीरीज का पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 होगा। इसके साथ ही कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। OnePlus N6 भारत में 30 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है, जो मौजूदा Nord CE Lite सीरीज से भी कम कीमत पर आ सकता है।
OnePlus ने OnePlus N6 के लिए भारत में एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। कंपनी द्वारा जारी टीजर इमेज में फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन्स भी सामने आ गए हैं। OnePlus N6 को कम से कम ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल मिलेगा। रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जबकि पावर बटन और वॉल्यूम कीज दाईं तरफ दी गई हैं। फोन रियर से काफी हद तक OnePlus Nord CE 6 के समान लगता है।
कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन OnePlus N6 की बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। माइक्रोसाइट पर "Always on. Always Smooth" टैगलाइन भी दिखाई गई है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी फोन में स्मूद यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर बैटरी पर फोकस कर सकती है।
दरअसल, कुछ दिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OnePlus भारत में N सीरीज नाम से नई स्मार्टफोन फैमिली लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उसी रिपोर्ट में कहा गया था कि इस सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। अब OnePlus N6 के आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद इन अटकलों को और बल मिला है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो OnePlus N सीरीज कंपनी की सबसे किफायती स्मार्टफोन लाइनअप बन सकती है। फिलहाल भारत में OnePlus Nord CE 6 Lite कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई थी। ऐसे में OnePlus N6 उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो कम बजट में OnePlus ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
आने वाले दिनों में OnePlus के इस नए स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान