HMD ने भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: HMD
HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है।
HMD ने भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Vibe 2 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Unisoc T8200 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको HMD Vibe 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
HMD Vibe 2 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन कल यानी कि 16 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को बैंक ऑफर के साथ 14,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फोन HMD की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है।
HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच की एचडी+ वी-नॉच आईपीएस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। एचएमडी 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Vibe 2 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी से लैस है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999