नई एल्बम की रॉयल्टी का एक प्रतिशत NFT में कन्वर्ट करेंगे Chainsmokers

Drew Taggart और Alex Pall की ओर से फैन्स को मुफ्त NFT दिए जाएंगे। यह एक लिमिटेड कलेक्शन होगा और इसके लिए लगभग 5,000 NFT तैयार किए जाएंगे

नई एल्बम की रॉयल्टी का एक प्रतिशत NFT में कन्वर्ट करेंगे Chainsmokers

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से NFT में यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है

ख़ास बातें
  • फैन्स को मुफ्त NFT दिए जाएंगे
  • इसके लिए फीस का भुगतान नहीं करना होगा
  • फैन्स को डिस्कॉर्ड चैनल का एक्सेस भी मिलेगा
विज्ञापन
लोकप्रिय बैंड Chainsmokers ने अपनी नई एल्बम 'सो फार सो गुड' के प्रचार के लिए नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। Drew Taggart और Alex Pall की ओर से फैन्स को मुफ्त NFT दिए जाएंगे। यह एक लिमिटेड कलेक्शन होगा और इसके लिए लगभग 5,000 NFT तैयार किए जाएंगे। 

Chainsmokers ने म्यूजिक पर फोकस करने वाले NFT मार्केटप्लेस Royal के साथ इसके लिए टाई-अप किया है। Billboard ने Chainsmokers के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट में बताया, "हमारे लिए इस तरीके का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण था क्योंकि यह हमारे लिए किसी नई टेक्नोलॉजी से मुनाफा कमाने से नहीं जुड़ा। यह आपके साथ गहराई से जुड़ने और एक नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से जुड़ा है। यह एक प्रभावी तरीका है। हम  Web3 की ओर बढ़ रहे हैं।" इन NFT को प्राप्त करने वाले Chainsmokers के फैन्स को बैंड के प्राइवेट डिस्कॉर्ड चैनल का एक्सेस मिलेगा, जहां एक्सक्लूसिव कंटेंट और अन्य बेनेफिट होंगे। 

NFT लेने के लिए किसी क्रिप्टोकरेंसी की जरूरत नहीं होगी और फीस का भुगतान भी नहीं करना होगा। Royal ने ट्विटर पर बताया, "Chainsmokers ने अपने बड़े फैन्स के लिए एक वीआईपी लिस्ट बनाई है। इसमें डिस्कॉर्ड कम्युनिटी से लोगों के अलावा अधिक टिकट खरीदने वाले फैन्स और स्ट्रीमर्स शामिल हैं। अगर कोई वीआईपी लिस्ट में है तौ उसे सूचना दी जाएगी।"

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से  NFT में यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।  NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »