Fans

Fans - ख़बरें

  • सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
    सर्दियों के मौसम में राहत पाने के लिए रूम हीटर मददगार साबित होता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर महज ₹1 हजार के बजट में नए रूम हीटर मौजूद हैं, जिन्हें इस सर्दी खरीदा जा सकता है।
  • सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
    सर्दियों में रूम हीटर खरीदने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। Amazon पर Orient, Usha, Solimo, Havells और Borosil जैसे ब्रांड के 5 रूम हीटर ₹1,500 से कम में उपलब्ध हैं। इनमें Fan Heater और Quartz Heater दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कुछ मॉडल 2000W तक की पावर और कॉपर मोटर के साथ आते हैं, जबकि कुछ में 400W से 800W तक की हीटिंग क्षमता मिलती है। इन हीटर में ओवरहीट प्रोटेक्शन, टिप-ओवर प्रोटेक्शन और टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
    सर्दियों में ठंड से बचने के लिए Room Heater खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुनना जरूरी है। बाजार में Fan Heater, Quartz Heater, Halogen Heater और Oil Filled Radiator जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं। इनके काम करने का तरीका, बिजली की खपत और कीमत अलग-अलग होती है। हीटर खरीदते समय कमरे का साइज और Watt क्षमता जरूर देखें। इसके अलावा बिजली का बिल कंट्रोल रखने के लिए Thermostat और सुरक्षा के लिए Overheat Protection व Tip-over Protection जैसे फीचर्स भी चेक करें।
  • बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया Cool Tower Fan लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की Air Multiplier Technology दी गई है, जो आसपास की हवा को खींचकर तेज और लगातार एयरफ्लो देने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि यह हर सेकंड 500 लीटर तक हवा प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 10 एयरफ्लो सेटिंग्स, 70 डिग्री ऑस्किलेशन, रिमोट कंट्रोल और 15 मिनट से 9 घंटे तक का Sleep Timer मिलता है। इसका ब्लेडलेस डिजाइन इसे साफ करना आसान बनाता है। Dyson Cool Tower Fan की भारत में कीमत 27,900 रुपये रखी गई है।
  • सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
    Dyson ने भारत में अपना नया Hot+Cool HF1 Fan Heater लॉन्च किया है। यह 2-in-1 डिवाइस सर्दियों में कमरे को गर्म करने और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है। इसमें Air Multiplier Technology, सिरामिक हीटिंग प्लेट्स और 10 एयरफ्लो स्पीड मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि यह कमरे का तापमान 100 सेकंड में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें MyDyson App सपोर्ट, Sleep Mode, Child Lock और 70 डिग्री ऑस्किलेशन जैसे फीचर्स भी हैं। भारत में इसकी कीमत 38,900 रुपये रखी गई है।
  • बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
    Orient Electric ने Orient Electric Ecotech Volt BLDC मोटर से लैस है। Ecotech Volt की कीमत ₹4,594 है। यह फैन फिलहाल Orient की आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां पर कई ऑफर भी शामिल हैं। इस फोन को ग्लेशियर ग्रे और व्हाइट जैसे कलर विकल्पों में खरीदा जा सकता है। Ecotech Volt में 28W BLDC मोटर दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह किसी भी सामान्य इंडक्शन फैन के मुकाबले में 50 प्रतिशत कम बिजली की खपत करता है।
  • उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
    xMEMS लैब्स ने स्मार्ट ग्लासेज के लिए एक माइक्रोफैन तैयार कर दिया है। आमतौर पर स्मार्ट ग्लासेज के साथ दिक्कत यह आती है, इन्हें लंबे समय तक पहने रखा जाता है तो हीट होती है और वजन के चलते भारीपन का अहसास होता है। अब परेशानी का हल निकालते हुए कंपनी Sycamore और µCooling को लेकर आई है, जिससे वजन और गर्मी दोनों को दूर करने में मदद मिलेगी।
  • मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
    Amazon Prime Day Sale में ₹500 के बजट में आने वाले गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon Basics 10000mAh Power Bank अमेजन पर ₹549 में उपलब्ध हो रहा है। वहीं Kratos TW02 EarBuds ई-कॉमर्स साइट पर ₹497 में लिस्ट किया गया है। जबकि Bouncefit D20 Y68 Fitness Band अमेजन पर ₹377 में मिल रहा है। इसके अलावा DRIFTX Portable Hand Fan अमेजन पर ₹449 में खरीदा जा सकता है।
  • जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
    TEMPT ने भारतीय बाजार में ICY Instant Cooling Portable Fan लॉन्च किया है। नए डिवाइस में Chiller Technology दी गई है, जो कुछ सेकेंड में 18°C तक कूलिंग इफेक्ट देने का दावा करती है। इसमें 4000mAh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। फैन में चार स्पीड मोड, LED डिस्प्ले, Type-C फास्ट चार्जिंग और 20dB से कम नॉइज लेवल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 1,990 रुपये रखी है और यह Amazon व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
    Cuktech CP Modular Fan Plus एक ऐसा डिवाइस है जो कूलिंग के साथ-साथ चार्जिंग का काम भी करता है। इसका फैन हाई स्पीड वाली थ्री-फेज ब्रशलैस मोटर पर रन करता है। यह 11m/s की स्पीड से हवा फेंक सकता है।
  • सस्ता या स्मार्ट, BLDC या नॉर्मल मोटर? सही Ceiling Fan कैसे चुनें, यहां है पूरी गाइड
    Ceiling Fan खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि मोटर टाइप, बिजली की खपत और फीचर्स भी ध्यान में रखना जरूरी है। भारत में मुख्य तौर पर इंडक्शन मोटर और BLDC मोटर वाले फैन मिलते हैं। BLDC फैन कम बिजली खपत करते हैं और इन्वर्टर पर भी बेहतर चलते हैं, जबकि इंडक्शन फैन सस्ते होते हैं। कॉपर मोटर मजबूती के लिए जानी जाती है, जबकि BLDC टेक्नोलॉजी ज्यादा एडवांस होती है। अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो BLDC फैन बेहतर रहेगा, जबकि बेसिक इस्तेमाल के लिए इंडक्शन फैन भी सही विकल्प है।
  • Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool Fan, जानें कैसे हैं फीचर्स
    Dyson ने HushJet Mini Cool Fan पेश कर दिया है। Dyson HushJet Mini Cool Fan की कीमत $99 (लगभग 8,200 रुपये) है। Dyson HushJet Mini Cool Fan तीन कलर ऑप्शन जैसे कि इंक/कोबाल्ट, कार्नेलियन/स्काई और स्टोन/ब्लश में उपलब्ध है। Dyson HushJet Mini Cool Fan में 25m/s एयरफ्लो स्पीड मिलती है। HushJet Mini Cool Fan में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जिंग केबल के जरिए 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।
  • Xiaomi Fan Festival: स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर गजब डिस्काउंट
    Xiaomi ने Xiaomi Fan Festival 2026 को शुरू कर दिया है। Xiaomi Smart TV A 32 2025 शाओमी की वेबसाइट पर 12,999 रुपये के बजाय 11,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Xiaomi QLED TV A Pro 32 2025 इस वक्त 13,999 रुपये के बजाय 13,499 रुपये में मिल रहा है। जबकि Xiaomi 4K TV X 43 2025 यहां पर 23,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 25,999 रुपये है।
  • इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक
    Honor Win कंपनी का अगला स्मार्टफोन होने वाला है जिसके कैमरा रिंग्स में एक पंखा भी लगा है। यह मिडरेंज फोन एक यूनीक डिजाइन और फीचर के साथ मार्केट में कुछ अलग करने जा रहा है। कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल मैक्स स्टाइल में है जिसमें तीन कैमरा लगे हैं। लेकिन चौथे रिंग में एक कूलिंग फैन दिख रहा है। मॉड्यूल में एक LED फ्लैश लाइट को भी जगह दी गई है। साथ ही यहां पर WIN ब्रांडिंग भी नजर आ रही है।
  • RedMagic 11 Pro सीरीज हुई लॉन्च: इसका एयर + लिक्विड कूलिंग का कॉम्बो गेमर्स को चौंका देगा! जानें कीमत
    Nubia के सब-ब्रांड RedMagic ने आखिरकार अपनी RedMagic 11 Pro Series को चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने टेक गेम को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। RedMagic 11 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट (16GB + 512GB) CNY 5,699 (करीब 70,000 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, RedMagic 11 Pro+ की शुरुआत CNY 5,699 (लगभग 70,000 रुपये) से होती है और इसका हाई-एंड मॉडल (24GB + 1TB) की कीमत CNY 7,699 (करीब 95,000 रुपये) तक जाती है।

Fans - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »