Channel

Channel - ख़बरें

  • Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
    व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया के साथ चल रही तनातनी के बीच दर्शकों तक प्रशासन की कवरेज पहुंचाने के लिए एक डेडीकेटेड चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया है।
  • एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
    Famelack एक ऐसी वेबसाइट है जहां दुनिया के अलग-अलग देशों के Live TV चैनल एक जगह खोजे जा सकते हैं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक इसमें 130 से ज्यादा देशों के 1,000+ चैनल उपलब्ध हैं, जबकि भारत के डेटाबेस में 525 चैनल दर्ज हैं। इसमें न्यूज, म्यूजिक, मनोरंजन, खेल और क्षेत्रीय चैनल शामिल हैं। Famelack सामान्य OTT प्लेटफॉर्म से अलग है, क्योंकि यह अपना पूरा वीडियो कंटेंट खुद होस्ट नहीं करता। इसके बजाय यह इंटरनेट पर उपलब्ध Live Stream के लिंक को एक जगह व्यवस्थित करता है। वेबसाइट पर 3D ग्लोब के जरिए देश चुनकर चैनल देखे जा सकते हैं और इसके लिए अकाउंट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।
  • EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
    EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है कि वॉट्सऐप आधिकारिक चैनल शुरू किया जा रहा है। यूजर्स कई तरीकों से इस चैनल के जरिए जुड़ सकते हैं। पोस्ट में वॉट्सऐप चैनल का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में फोटो पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है।
  • LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
    मशहूर टीवी ब्रांड LG के स्मार्ट टीवी पर जासूसी करने का मामला सामने आया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि टीवी बंद होने पर भी आसपास की गतिविधि को रिकॉर्ड करता है और यह घर में मौजूद अन्य डिवाइसेज की जानकारी भी जुटाता है। वहीं, LG ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
  • Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
    80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से होने वाले ध्वजारोहण और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप अपने घर बैठे दे सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम के लिए दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसे देख सकते हैं।
  • Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
    Google ने भारत में अपना पहला Bluetooth Tracker Pixel Tag लॉन्च किया है। यह ट्रैकर Bluetooth Channel Sounding और Ultra-Wideband कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसे Find Hub में जोड़ा गया है। यूजर्स अपने Pixel फोन की मदद से Pixel Tag की लोकेशन देख सकते हैं और दिशात्मक गाइडेंस के जरिए उसे खोज सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और एक बटन भी दिया गया है, जिससे फोन को Silent Mode में भी बजाया जा सकता है। Pixel Tag में बदलने योग्य CR2032 बैटरी है, जो एक साल से ज्यादा चलने का दावा करती है। इसकी शुरुआती कीमत 3,799 रुपये है।
  • 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
    boAt ने भारत में Aavante Bar Prime Soundbar Series लॉन्च की है, जिसमें तीन मॉडल शामिल हैं - DA600, B450 और Thunder-D। सीरीज के फ्लैगशिप DA600 मॉडल में 600W boAt Signature Sound, 5.2-चैनल सराउंड साउंड, Dolby Atmos, डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं। B450 मॉडल 450W आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ आता है, जबकि Thunder-D में Dolby Audio सपोर्ट मिलता है। तीनों मॉडल Bluetooth 5.3, HDMI (eARC), USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।
  • Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
    Google ने Google TV Freeplay में 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवी और टीवी शो देने की घोषणा की है। यूजर्स को अब बिना किसी सब्सक्रिप्शन, बिना किसी लॉगिन या मेंबरशिप लिए इस फ्री मनोरंजन का एक्सेस मिलेगा। ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसकी घोषणा की और डिटेल्स जारी कीं। गूगल ने कहा है कि वह अपने टीवी लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध होंगे।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
    FIFA World Cup 2026 Final का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर आप भारत में लाइव मुकाबला देखना चाहते हैं, तो इसके लिए टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। मैच भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा। भारत में इसका आधिकारिक प्रसारण Zee Group के प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। इस आर्टिकल में हमने बताया है कि मैच किस टीवी चैनल पर आएगा, ZEE5 पर इसे कैसे देखा जा सकता है, क्या सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी और मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग का तरीका क्या है।
  • ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
    जापान में एक 15 वर्षीय छात्र ने ChatGPT के जरिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया, जिसका इस्तेमाल Bandai Namco Filmworks की Bandai Channel स्ट्रीमिंग सर्विस पर साइबर अटैक के लिए किया। कंपनी को इस अटैक के बाद नवंबर से लेकर दिसंबर तक अपना कामकाज रोकना पड़ा और इसके चलते 46 हजार से ज्यादा यूजर अकाउंट्स कैंसल करने पड़े। मामला सामने आने के बाद बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
  • सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।
  • IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
    भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज में 5 मैच होंगे जिसका पहला मैच आज भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के पास अब स्वयं को टी20 विश्व चैंपियन साबित करने का नया मौका होगा।
  • FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
    FIFA World Cup 2026 इस बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। भारत में इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee के पास हैं, जबकि मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी। DD Sports पर भी कुछ चुनिंदा मुकाबले दिखाए जाएंगे। इसके अलावा FIFA+ और YouTube पर भी सीमित फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध हो सकती है। टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण 28 जून से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।
  • 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
    Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है। यह 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन और 1030W RMS आउटपुट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है।

Channel - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »