Mark Cuban, Paris Hilton की फर्म का NFT से जुड़े ऐप में इनवेस्टमेंट

इस राउंड के अन्य इनवेस्टर्स में टोनी रॉबिन्स, जूम के फाउंडर एरिक युआन और म्यूजिशियन स्टीव एओकी शामिल हैं

Mark Cuban, Paris Hilton की फर्म का NFT से जुड़े ऐप में इनवेस्टमेंट
ख़ास बातें
  • पिछले एक वर्ष में NFT से जुड़े स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट बढ़ा है
  • इस सेगमेंट में इनवेस्ट करने वाले सेलेब्रिटीज में पेरिस हिल्टन शामिल हैं
  • NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से टोकन्स को ऑथेंटिकेट होते हैं
विज्ञापन
आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple के ऐप स्टोर में एनिमेशन ऐप immi लॉन्च की गई है। इस ऐप में बिलिनेयर Mark Cuban, अभिनेत्री Paris Hilton और गायक  Pitbull की फर्म 11:11 मीडिया ने इनवेस्टमेंट किया है। हाल के महीनों में मेटावर्स और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) से जुड़ी फर्मों में सेलेब्रिटीज का इनवेस्टमेंट बढ़ा है। 

यह ऐप सोशल मीडिया या मेटावर्स में इस्तेमाल किए जा सकने वाले एनिमेशंस बनाती है। इससे लोकप्रिय NFT कलेक्शन Bored Ape Yacht Club और My Pet Hooligan के चुनिंदा मालिकों को इन कैरेक्टर्स को एनिमेट करने का मौका मिलेगा। immi के प्रवक्ता ने बताया कि फंडिंग के इस राउंड में ऐप की वैल्यू लगभग 5 करोड़ डॉलर लगाई गई है। इस राउंड के अन्य इनवेस्टर्स में टोनी रॉबिन्स, जूम के फाउंडर एरिक युआन और म्यूजिशियन स्टीव एओकी शामिल हैं। पिछले एक वर्ष में NFT से जुड़े स्टार्टअप्स में वेंचर कैपिटल इनवेस्टमेंट तेजी से बढ़ा है। डेटा प्रोवाइडर Pitchbook के अनुसार, इस अवधि में ऐसी 331 फर्मों में 2 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट हुआ है। 

इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट करने वाले सेलेब्रिटीज में पेरिस हिल्टन भी शामिल हैं। उन्होंने NFT क्रिएट करने और खरीदने के अलावा कुछ क्रिप्टो फर्मों में इनवेस्टमेंट भी किया है। हिल्टन ने पिछले सप्ताह अपने ट्विटर एकाउंट पर Bored Ape के एक NFT कैरेक्टर का वीडिया पोस्ट किया था। immi की योजना ऐसे कैरेक्टर्स के NFT लॉन्च करने की है जो उसने क्रिएट किए हैं। इसके अलावा अन्य NFT के एनिमेशंस भी बनाए जाएंगे।

हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में  Bored Ape Yacht Club के इंस्टाग्राम एकाउंट और डिस्कॉर्ड सर्वर को हैक कर कम से कम 54 BAYC NFT की चोरी की गई थी। इससे लगभग 1.37 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। BAYC की मालिक Yuga Labs और इंस्टाग्राम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Paris Hilton, NFT, Mark Cuban, Investment, Value, Scam
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »