बजट से निराश हुआ क्रिप्टो सेगमेंट, टैक्स में नहीं मिली राहत

क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने केंद्र सरकार से क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) को घटाने का निवेदन किया था

बजट से निराश हुआ क्रिप्टो सेगमेंट, टैक्स में नहीं मिली राहत

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो या ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का कोई जिक्र नहीं किया

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने सरकार से टैक्स को घटाने का निवेदन किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है
  • देश में क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स का टैक्स है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है। हालांकि, यह सेगमेंट अधिक टैक्स के बोझ से जूझ रहा है। इस वर्ष के बजट में टैक्स में कोई राहत नहीं मिलने से क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को झटका लगा है। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने मंगलवार को पेश किए गए बजट में कुछ सेक्टर्स के लिए रिफॉर्म्स की घोषणा की है। हालांकि, इसमें क्रिप्टो सेगमेंट या ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का कोई जिक्र नहीं था। 

क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने केंद्र सरकार से क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) को घटाने का निवेदन किया था। Bharat Web3 Association ने Gadgets360 को बताया, "हमने यूजर्स की ट्रेडिंग और ट्रांजैक्शंस में कमी को लेकर एनालिसिस जमा किया था। इसके साथ ही यह भी बताया गया था कि टैक्सेशन के स्ट्रक्चर में बदलाव से सरकार का रेवेन्यू किस तरह बढ़ सकता है। हम टैक्सेशन को संतुलित बनाने के लिए दबाव डालना जारी रखेंगे। इसमें TDS को घटाकर 0.01 प्रतिशत करना, VDA ट्रांजैक्शंस पर लॉस को सेटऑफ करने की अनुमति देना और कैपिटल गेन्स पर 30 प्रतिशत के टैक्स में संशोधन शामिल है।" 

इस सेगमेंट से जुड़ी कुछ फर्मों का मानना है कि पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट में सेंध लगना बजट में क्रिप्टो से जुड़े रिफॉर्म्स को शामिल नहीं करने का एक कारण हो सकता है। इस मामले में लगभग 24 करोड़ डॉलर से अधिक के फंड का नुकसान हुआ है। यह फंड एक नए एड्रेस पर भेजा गया था, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। 

WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। WazirX ने एक स्टेटमेंट में बताया था, "हमें पता चला है कि हमारे मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट्स में से एक की सिक्योरिटी में सेंध लगी है। हमारी टीम इसकी जांच कर रही है।" WazirX ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है। Cyvers ने कहा था कि WazirX से फंड जिस एड्रेस पर भेजा गया है उसने PEPE, GALA और USDT टोकन्स को Ether में बदला है। इसने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिससे पता चला था कि तीन ट्रांजैक्शंस में एक बड़ी रकम को ट्रांसफर किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »