Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी

चेक गणराज्य में सैमसंग की वेबसाइट पर Samsung Galaxy A27 5G की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को 128 GB और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा

Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

चेक गणराज्य में सैमसंग की वेबसाइट पर Samsung Galaxy A27 5G की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को 128 GB और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy A27 5G में फ्लैट पैनल दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। यह पिछले वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A26 5G की जगह लेगा। 

Samsung Galaxy A27 5G में डुअल SIM के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 होगा। इस स्मार्टफोन का 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy A27 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

इस वर्ष फरवरी में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा रही है। इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरुआती डिमांड के कारण Samsung Galaxy S26 सीरीज की सेल्स में डबल डिजिट की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जापान और चीन में Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में नई स्मार्टफोन सीरीज की डिमांड कम रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »