पिछले कुछ वर्षों से एपल ने अपने लैपटॉप्स में टचस्क्रीन डिस्प्ले देने से बचती रही है। प्रीमियम लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी का मानना है कि iPad में टच-बेस्ड फंक्शंस बेहतर चल सकते हैं
भारत में हाल ही में कंपनी ने नया MacBook Pro लॉन्च किया था
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple जल्द ही नए MacBook को टचस्क्रीन सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों से एपल ने अपने लैपटॉप्स में टचस्क्रीन डिस्प्ले देने से बचती रही है। प्रीमियम लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी का मानना है कि iPad में टच-बेस्ड फंक्शंस बेहतर चल सकते हैं। हालांकि, एपल के इस रुख में बदलाव होने का संकेत मिल रहा है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर इंस्टेंट डिजिटल ने बताया है कि एपल के आगामी MacBook में टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा। हालांकि, इस पोस्ट में लैपटॉप के मॉडल की जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एपल एक नया MacBook Ultra मॉडल डिवेलप कर रही है जो कंपनी का पहला टचस्क्रीन लैपटॉप हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी की पोजिशन में एक बड़ा बदलाव होगा। आईफोन के साथ स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल एपल ने MacBook और iPad डिवाइसेज के बीच स्पष्ट अंतर रखा है। कंपनी का मानना है कि आईपैड के लिए टचस्क्रीन बेहतर होती है और लैपटॉप के लिए कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल करना चाहिए।
पिछले कुछ वर्षों में टचस्क्रीन वाले लैपटॉप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ एपल के रुख में भी बदलाव हो सकता है। टचस्क्रीन MacBook में एपल का नया चिपसेट दिया जा सकता है। Bloomberg के एनालिस्ट Mark Gurman का कहना है कि यह एपल का सबसे प्रीमियम लैपटॉप हो सकता है। इस वजह से इसे 'Ultra' ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। आगामी लैपटॉप में एपल का MacBook में पहला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस लैपटॉप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
भारत में हाल ही में एपल ने नया MacBook Pro लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में दो डिस्प्ले साइज हैं। नए MacBook Pro में एपल के M5 Max और M5 Pro चिप दिए गए हैं। इस लैपटॉप में डेस्क व्यू के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस लैपटॉप में 16.2 इंच तक का (3,456 x 2,234 पिक्सल्स) Liquid Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। नए MacBook Pro में 128 GB तक RAM और 8 TB तक की स्टोरेज है। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा Desk View के लिए सपोर्ट के साथ है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, एक SDXC कार्ड स्लॉट, एक HDMI पोर्ट, दो Thunderbolt पोर्ट और 3.5 mm का ऑडियो जैक है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!