क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के साथ हुआ 24 करोड़ डॉलर का स्कैम, विड्रॉल और डिपॉजिट पर रोक

WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के साथ हुआ 24 करोड़ डॉलर का स्कैम, विड्रॉल और डिपॉजिट पर रोक

इस एक्सचेंज के यूजर्स की संख्या 1.6 करोड़ से अधिक है

ख़ास बातें
  • WazirX ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है
  • इस एक्सचेंज से तीन ट्रांजैक्शंस में एक बड़ी रकम को ट्रांसफर किया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल WazirX ने गुरुवार को बताया कि उसके एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट की सिक्योरिटी में सेंध लगी है। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए हैं, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। 

WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। WazirX ने एक स्टेटमेंट में बताया, "हमें पता चला है कि हमारे मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट्स में से एक की सिक्योरिटी में सेंध लगी है। हमारी टीम इसकी जांच कर रही है।" WazirX ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है। Cyvers ने बताया कि WazirX से फंड जिस एड्रेस पर भेजा गया है उसने पहले ही PEPE, GALA और USDT टोकन्स को Ether में बदला है। इसने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिससे पता चल रहा है कि तीन ट्रांजैक्शंस में एक बड़ी रकम को ट्रांसफर किया गया है। 

इस बारे में Gadgets360 ने Cyvers से संपर्क किया लेकिन यह पता नहीं चला है कि मल्टी सिग्नेचर वाला एक वॉलेट कैसे इस तरह के अटैक का निशाना बना है। इस वॉलेट्स में ट्रांजैक्शन को ऑथराइज करने के लिए को-साइनर्स से दो या अधिक प्राइवेट कीज या सिग्नेचर्स की जरूरत होती है। WazirX के बहुत से यूजर्स ने एक्सचेंज पर फंड्स की सुरक्षा को लेकर प्रश्न किए हैं। इस एक्सचेंज ने संदिग्थ एड्रेस पर भेजी गई रकम की पुष्टि नहीं की है। WazirX ने X पर एक पोस्ट में कहा है, "आपके संयम और समझदारी के लिए धन्यवाद। हम आपको अपडेट की जानकारी देते रहेंगे।" WazirX के यूजर्स की संख्या 1.6 करोड़ से अधिक है। 

हाल ही में अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी को निशाना बनाने वाले रोमांस स्कैम्स के बढ़ने की चेतावनी दी थी। FTC ने कहा था कि ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो आपको ऑनलाइन रोमांस के जाल में फंसाकर इनवेस्टमेंट विशेषतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने को कहते हैं। FTC ने यह याद दिलाया था कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट्स पर निश्चित प्रॉफिट की गारंटी नहीं दी जा सकती। इस तरह के स्कैम्स में फ्रॉड करने वाले डेटिंग ऐप्स के जरिए अपने शिकार को खोजते हैं और उससे रोमांस का दिखावा करते हैं। ये स्कैमर्स अधिक रिटर्न का लालच देकर अपने शिकार को जाली क्रिप्टो एसेट्स में इनवेस्टमेंट करने के लिए कहते हैं और रकम मिलने के बाद गायब हो जाते हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »