• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल

48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल

Avataar AI ने Varya नाम का नया Video Generation AI मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल भारतीय संदर्भ को बेहतर समझता है और वीडियो तेजी से व कम लागत में तैयार कर सकता है।

48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल

Photo Credit: AI Generated

Avataar AI का Varya मॉडल भारतीय संदर्भ के लिए तैयार किया गया है

ख़ास बातें
  • Avataar AI ने Varya Video Generation AI मॉडल लॉन्च किया
  • कंपनी का दावा, मॉडल 10 गुना तेजी से वीडियो बना सकता है
  • Varya भारतीय संस्कृति और स्थानीय संदर्भ को बेहतर समझता है
विज्ञापन

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है और अब देश की एक स्टार्टअप ने नया वीडियो जनरेशन AI मॉडल लॉन्च किया है। Avataar AI ने Varya नाम का AI मॉडल पेश किया है, जिसे खास तौर पर भारतीय संदर्भ को बेहतर तरीके से समझने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल वीडियो बनाने के प्रोसेस को तेज, सस्ता और भारतीय यूजर्स के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बना सकता है।

Avataar AI, भारत सरकार के India AI Mission के तहत चुनी गई 12 स्टार्टअप्स में से एक है। कंपनी ने बताया कि Varya, Alibaba द्वारा जारी किए गए ओपन-सोर्स वीडियो जनरेशन मॉडल Wan 2.2 पर आधारित है। हालांकि Avataar AI ने इसे अपने उपयोग के हिसाब से छोटा और तेज बनाया है। कंपनी के अनुसार इसके लिए Model Distillation तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे कंप्यूटिंग जरूरतों को कम करते हुए मॉडल की ज्यादातर क्षमताओं को बरकरार रखा गया है।

कंपनी का दावा है कि इस ऑप्टिमाइजेशन की वजह से Varya काफी तेजी से वीडियो जनरेट कर सकता है। जहां Wan 2.2 को वीडियो बनाने के लिए 50 स्टेप्स की जरूरत होती है, वहीं Varya केवल 4 स्टेप्स में यह काम पूरा कर सकता है। Avataar AI के मुताबिक इससे वीडियो जनरेशन की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जाती है और लागत भी काफी कम हो जाती है।

कंपनी ने उदाहरण देते हुए बताया कि NVIDIA H200 GPU पर Varya करीब 45 सेकंड में 720p रिजॉल्यूशन का 5 सेकंड का वीडियो तैयार कर सकता है। वहीं Wan 2.2 को इसी काम के लिए करीब 1,230 सेकंड का समय लग सकता है। Avataar AI का यह भी दावा है कि Varya लगभग 48 पैसे प्रति सेकंड की लागत पर वीडियो जनरेट कर सकता है, जिससे यह कई ग्लोबल वीडियो AI मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा किफायती बन जाता है।

Avataar AI का कहना है कि Varya की सबसे बड़ी खासियत इसकी भारतीय संदर्भ को समझने की क्षमता है। कंपनी ने इसे खास तौर से तैयार किए गए डेटा सेट्स पर ट्रेन किया है, जिससे यह भारतीय त्योहारों, पारंपरिक कपड़ों, स्थानीय खानपान और वास्तुकला से जुड़ी बारीकियों को बेहतर तरीके से पहचान सके। कंपनी का मानना है कि इससे AI द्वारा बनाए गए वीडियो ज्यादा नैचुरल और भारतीय परिवेश के अनुरूप दिखाई देंगे।

इस मॉडल का इस्तेमाल भी काफी आसान रखा गया है। यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर या कोई तस्वीर अपलोड करके वीडियो बना सकते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर उसी वीडियो को आगे बढ़ाने के लिए एक्स्ट्रा क्लिप्स भी जनरेट की जा सकती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »