क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 62,700 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 2.43 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 62,700 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस 2.61 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,985 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • पिछले वीकेंड पर बिटकॉइन की चौथी हाविंग हुई है
  • इससे बिटकॉइन के माइनर्स के लिए इंसेंटिव घटे हैं
  • देश में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 2.20 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 62,734 डॉलर पर था। Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 64,493 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले वीकेंड पर बिटकॉइन की चौथी हाविंग हुई है। इससे बिटकॉइन के माइनर्स के लिए इंसेंटिव घटे हैं। 

Ether का प्राइस 2.61 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,985 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Binance Coin, Solana, USD Coin, Polkadot, Chainlink और Litecoin के प्राइस बढ़े हैं। क्रिप्टो के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 2.43 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन की चौथी हाविंग के बाद इसमें तेजी आई है। इसमें निचले स्तरों पर काफी खरीदारी हो रही है। पिछले एक वर्ष में बिटकॉइन लगभग 137 प्रतिशत बढ़ा है। यह शॉर्ट-टर्म में 62,000 डॉलर से 66,000 डॉलर के बीच रह सकता है।" क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट्स टीम ने कहा, "बिटकॉइन की हाविंग के बाद मार्केट में सेंटीमेंट बुलिश है। इसका कारण ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होना है। Ether के लिए 3,656 डॉलर का महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है।" 

देश में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले महीने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण ने रहा था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स का ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी के कारण स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »