मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को जल्द खोला जा सकता है

मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.43 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.58 करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 77,370 डॉलर पर था
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.58 लाख करोड़ डॉलर पर था
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और जल्द समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 77,000 डॉलर से अधिक पर था। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते को लेकर बातचीत हो रही है। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को जल्द खोला जा सकता है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 77,370 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में गिरावट थी। Ethereum का प्राइस लगभग 2,114 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, BNB, Solana और Cardano शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.43 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.58 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडल-ईस्ट में स्थिति सामान्य होने और क्रूड ऑयल के प्राइसेज घटने पर बिटकॉइन में तेजी आ सकती है। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेशंस बनाने से जुड़े CLARITY एक्ट के जल्द पास होने की संभावना है। इस एक्ट के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो के रिजर्व में बढ़ोतरी की है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। 

हाल ही में वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के बड़े कारोबारी Babak Zanjani से जुड़े एक नेटवर्क ने क्रिप्टो एक्सचेंज Binance का इस्तेमाल IRGC को फंड भेजने के लिए किया है। इस मामले की जांच और कम्प्लायंस रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Binance पर ईरान से जुड़े एक नेटवर्क के जरिए 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा भेजे गए हैं। इसके अलावा बबाक जंजानी से जुड़े एक नेटवर्क ने पिछले दो वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए लगभग 85 करोड़ डॉलर भेजे हैं। इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़ी लगभग 1.7 अरब डॉलर की ट्रांजैक्शंस को लेकर चेतावनी दी गई थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने Binance के जरिए प्रतिबंधों को चकमा देकर ईरान के यमन के हूती विद्रोहियों सहित आतंकवादी गुटों को वित्तीय मदद देने की जांच शुरू की है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »